
Why Do I Keep Getting Sick Causes In Hindi: हम में से कई लोग मौसम बदलने पर बीमार पड़ जाते हैं। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी या बुखार होना आम बात है। लेकिन अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई लोग हमेशा ही सर्दी-खांसी, सिरदर्द, पेट दर्द या कमजोरी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर आप भी हर वक्त बीमार रहते हैं, तो आपको ध्यान देने की जरूरत है। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि बार-बार बीमार होने का कारण क्या है (Baar Baar Bimar Hone Ka Karan Kya Hai)? आमतौर पर जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। लेकिन इसके अलावा कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिनकी वजह से आप बार-बार बीमार पड़ते हैं। आज इस लेख में बार-बार बीमार पड़ने के कारण (Baar Baar Bimar Padne Ke Karan) पर विस्तार से चर्चा करेंगे -
बार-बार बीमार होने का कारण क्या है? - Why Do I Keep Getting Sick Know Possible Reasons In Hindi
कमजोर इम्यूनिटी
बार-बार बीमार होने का सबसे मुख्य कारण कमजोर इम्यूनिटी हो सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से हमारे शरीर की बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम, बुखार और इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा अधिक बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। लेकिन इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण भी इम्यूनिटी कम हो सकती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या को ठीक करें।
पोषक तत्वों की कमी
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाए, तो इसकी वजह से संबंधित अंग प्रभावित हो सकता है। जैसे, प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। वहीं, आयरन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी होती है। फैट ज्यादा होने पर मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं और आप हर वक्त बीमार महसूस करते हैं।
खराब लाइफस्टाइल
अगर आप बार-बार पड़ते हैं, तो इसकी एक वजह खराब जीवनशैली भी हो सकती है। एक्सरसाइज नहीं करना, खानपान में गड़बड़ी, ज्यादा जंक फूड का सेवन करना या रात में देर तक जागना आदि कारणों की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इस कारण भी लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें: बीमार होने पर पूरे दिन में करें ये 6 काम, तेजी से होगी रिकवरी और मिलेगा जल्द आराम
हार्मोनल असंतुलन
शरीर में हार्मोनल असुंतलन होने के कारण भी आप बीमार पड़ सकते हैं। जी हां, शरीर के सभी अंगों के ठीक तरह से काम करने के लिए हार्मोन्स का संतुलन होना भी जरूरी है। अगर शरीर में हार्मोन का असंतुलन हो जाए, तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। हार्मोनल असंतुलन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- तनाव, प्रेगनेंसी, खराब जीवनशैली या बढ़ती उम्र। इसके अलावा, कुछ बीमारियों की वजह से भी हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।
नींद पूरी न होना
हर रात पर्याप्त नींद न लेना भी भी बार-बार बीमार पड़ने की वजह हो सकती है। दरअसल, जब हम सोते हैं, तो हमारा इम्यून सिस्टम साइटोकिन्स रिलीज करता है। साइटोकिन्स, प्रोटीन-मैसेंजर्स हैं, जो सूजन और बीमारी से लड़ते हैं। जब आप बीमार या तनावग्रस्त होते हैं, तो आपके शरीर को इन प्रोटीनों की अधिक आवश्यकता होती है। अगर आप हर दिन अच्छी और पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, आपका शरीर साइटोकिन्स प्रोटीन का उत्पादन नहीं कर पाता है। यह आपके शरीर की संक्रमण और वायरस से लड़ने की क्षमता को कम करता है। नींद पूरी न होने के कारण मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारी का जोखिम अधिक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Men's Health: बार-बार पड़ जाते हैं बीमार तो बरतें सावधानी, आपको स्वस्थ रखेंगे ये 5 उपाय
अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना जरूरी है। पौष्टिक खानपान और नियमित व्यायाम से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है।