तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन? जानें इसके कारण

Inability to gain Weight: अगर तमाम कोशिशों के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है, तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Jan 28, 2023 13:30 IST
तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन? जानें इसके कारण

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Inability to gain Weight Causes in Hindi: हम सभी फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं। लेकिन कई लोग ओवरवेट होते हैं, तो कई लोग अंडरवेट भी होते हैं। जिस तरह से मोटे लोगों के लिए वजन कम करना एक टास्क होता है, उसी तरह वजन बढ़ाने की चाह रखने वाले लोगों को भी कई कोशिशें करनी पड़ती है। लेकिन इसके बाद भी वे सफल नहीं हो पाते हैं। अकसर लोगों को लगता है कि वजन बढ़ाना बेहद आसान है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्योंकि कई लोग ऐसे भी हैं, तो तमाम कोशिशों के बाद भी अपना वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं। वजन न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं-

वजन न बढ़ने के कारण- Inability to gain Weight Causes in Hindi

हाइपरथायरायडिज्म

जिन लोगों को हाइपरथायरायडिज्म होता है, उनके लिए वजन बढ़ाना बेहद मुश्किल हो जाता है। दरअसल, हाइपरथायरायडिज्म में मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है, जिससे आपके द्वारा खाई जाने वाले कैलोरी बर्न होती रहती है। इसकी वजह से वजन नहीं बढ़ पाता है। हाइपरथायरायडिज्म में अगर आप सही डाइट ले रहे हैं, तो फिर भी वजन बढ़ाना मुश्किल लग सकता है। 

टाइप 1 डायबिटीज

टाइप 1 डायबिटीज भी वजन न बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है। टाइप 1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इसमें शरीर अग्न्याशय में उन कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है, जो इंसुलिन का उत्पादन करती हैं। ऐसे में शरीर में इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता है। साथ ही ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में पेशाब अधिक होता है, जिसमें ग्लूकोज की अत्यधिक मात्रा निकल जाती है और वजन नहीं बढ़ पाता है।

इसे भी पढ़ें- वजन कम होने के लक्षण: ये 5 संकेत बताते हैं अनहेल्दी तरीके से घट रहा है आपका वजन

weight not gaining

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज में आंतों में सूजन आने लगती है। इस स्थिति में खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इस स्थिति में भी वजन का बढ़ पाना काफी मुश्किल होता जाता है। कई बार इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज की वजह से लोगों को डायरिया हो जाात है, जो वजन को कम कर सकता है और कमजोरी पैदा कर सकता है।

इटिंग डिसऑर्डर

कई बार इटिंग डिसऑर्डर भी वजन न बढ़ पाने का एक कारण हो सकता है। जो लोग सही से खाना नहीं खा पाते हैं, उन्हें अपने वजन को बढ़ाने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए अगर आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है, तो इटिंग हैबिट्स में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें- लगातार वजन कम होने पर जरूर करवाने चाहिए ये 6 टेस्ट, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

इसके अलावा आपको बता दें कि कुछ दवाइयां, मतली, उल्टी, डायरिया और भूख कम लगना भी वजन न बढ़ पाने के कारण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाजन न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Disclaimer