Doctor Verified

Viral Fever: रात के समय वायरल बुखार क्यों बढ़ जाता है? जानें कारण और बचाव

Why Does Viral Fever Increase At Night In Hindi: रात के समय वायरल बुखार बढ़ जाता है। लेकिन, यह चिंता का विषय नहीं है। पर ऐसा क्यों होता है और इनका आपस में क्या कनेक्शन है? जानें, इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
Viral Fever: रात के समय वायरल बुखार क्यों बढ़ जाता है? जानें कारण और बचाव

Why Does Viral Fever Increase At Night In Hindi: रात के समय आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि बुखार बढ़ जाता है या बुखार के लक्षण तेजी से उभर जाते हैं। यहां तक कि कई बार ऐसा भी होता है कि रात में बुखार इतना बढ़ गया है कि डॉक्टर के पास जाना पड़ रहा है। कुछ लोग इसे लेकर काफी चिंतित रहते हैं कि आखिर रात के समय ही बुखार क्यों बढ़ रहा है? शरीर क्यों तप रहा है और सिर क्यों अधिक गर्म हो रहा है। इस तरह के लक्षणों को देखकर लोग अक्सर घबरा जाते हैं। इस संबंध में वे अधिक कॉन्शस हो जाते हैं। कुछ लेग अपनी स्थिति को मैनेज करने के लिए तरह-तरह की दवा का सेवन भी करते हैं। रात को बुखार न बढ़े या यह चिंता का विषय है या नहीं, इस तरह के सवालों के जवाब जानने से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि रात को वायरल बुखार बढ़ क्यों जाता है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत करता है? आइए, जानते हैं शारदा अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार-इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से।

रात के समय वायरल बुखार बढ़ क्यों जाता है?- Why Does Viral Fever Increase At Night In Hindi

why does viral fever increase at night 01 (1)

रात के समय बुखार बढ़ना यानी शरीर का तापमान अधिक होना कोई हैरानी की बात नहीं है और न ही यह हमेशा गंभीर चिंता का विषय होता है। रात के समय अक्सर बुखार बढ़ जाता है। इसे सामान्य ही समझा जाना चाहिए। हालांकि, रात को बुखार के साथ-साथ शरीर में नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी गौर किया जाना चाहिए। बहरहाल, सवाल ये है कि रात को वायरल बुखार बढ़ क्यों जाता है? इस पर डॉक्टर का कहना है, "रात के समय बुखार इसलि बढ़ जाता है, क्योंकि रात को कोर्टिसोल नाम के हार्मोन का स्तर काफी कम हो जाता है। यह महत्वपूर्ण हार्मोन है। यह स्ट्रेस के प्रति रेस्पॉन्स करता है और ब्लड शुगर के स्तर को रेगुलेट कर स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद करता है। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर और सूजन जैसी समस्याओं में भी यह कारगर भूमिका अदा करता है।" डॉक्टर आगे बताते हैं, "जब कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, तो बॉडी का इम्यून सिस्टम अधिक सक्रिय हो जाता है। ध्यान रखें कि इम्यून सिस्टम जितना ज्यादा सक्रिय होगा, शरीर में सूजन उतनी ही ज्यादा होगी। इसी क्रम में शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। इसका मतलब है कि बुखार भी तेज हो जाता है।"

इसे भी पढ़ें: अक्सर रात में बुखार आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर की राय

रात को बुखार तेज होने से कैसे बचाव करें

वैसे तो कुछ चीजों को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, कुछ टिप्स की मदद से अपने स्वास्थ्य में सुधार अवश्य किया जा सकता है, जैसे-

1. हाइजीन का ध्यान रखें

जो लोग बीमार हैं, उन्हें अपने बार-बार अपने हाथ धोते रहने चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे आसानी से वायरल फीवर को दूसरे तक पहुंचा सकते हैं। वहीं, अगर हाथ धोते रहेंगे, तो वायरल एक से दूसरे व्यक्ति को आसानी से नहीं पहुंच पाएगा। ऐसा करने से उनकी खुद की सेहत में सुधार नजर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को रात में बुखार क्यों आता है? जानें इससे बचाव के उपाय

2. डाइट का ध्यान रखें

रात को बुखार तेज न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं। आपकी इम्यूनिटी जितनी मजबूत होगी, बुखार से रिकवरी उतनी तेजी से होगी। इस तरह की स्थिति से बचना कोई मुश्किल नहीं है। हेल्दी डाइट लें। बेहतर होगा कि डाइट में क्या शामिल करना है, इस बारे में एक्सपर्ट से जान लें।

इसे भी पढ़ें: कुछ बीमारियों के लक्षण रात के समय ज्यादा क्यों महसूस होते हैं? जानें डॉक्टर से

3. अच्छी नींद लें

रात को बुखार बढ़ सकता है। लेकिन, अगर आप रात को सोने पर ज्यादा जोर देंगे, तो इम्यूनिटी अपने आप बेहतर होगी, जिससे बुखार से निपटने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि बुखार की वजह से इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाती है। ऐसे में कमजोरी और डलनेस भी बढ़ जाती है। अगर इससे बचना है, तो अच्छी नींद लेना जरूरी है।

4. तनाव न लें

रात को बुखार न बढ़े, इसके लिए खुद को तनाव से दूर रखें। कई लोग रात को सोते-सोते अपनी बीमारी के बारे में अधिक सोचते हैं। शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, बेहतर होगा कि खुद को तनाव से दूर रखें। इसके लिए अपने करीबियों की मदद लें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

रात के समय अक्सर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? डॉक्टर से जानें क्या हो सकते हैं कारण

Disclaimer