रात में खाना खाने के बाद सुबह उठते ही लगती है तेज भूख, जानें इसके पीछे क्या है कारण

अगर आपको भी रात में खाना खाने के बाद सुबह उठते ही अचानक भूख लगती है तो जान लें इसके पीछे क्या है असली वजह। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में खाना खाने के बाद सुबह उठते ही लगती है तेज भूख, जानें इसके पीछे क्या है कारण


अक्सर ऐसा होता है कि आप रात के खाने के बाद जब अगली सुबह उठते हैं तो आपको अपना पेट बहुत हल्का महसूस होता है यानी कि भूखापन महसूस होता है। आप ही नहीं बल्कि कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि जब वह रात का खाना खाने के बाद ऐसा महसूस करते हैं कि पिछली रात को कुछ नहीं खाया। इसकी वजह से आपको पूरा दिन थकावट और कमजोरी जैसा महसूस होता है। वैसे हम आपको बता दें कि एक वैज्ञानिक कारण है कि ज्यादातर लोग रात में बड़े भोजन के बाद सुबह में ऐसा महसूस करते हैं। आइए हम आपको इस लेख के जरिए बताते हैं कि आपके साथ या किसी के साथ भी ऐसा क्यों होता है। 

वैसे तो बढ़ती भूख के कारण कई हो सकते हैं और भूख का बढ़ना ज्यादातर आपके ब्लड शुगर के स्तर और हार्मोन से जुड़ा होता है। यह आपको दूसरी सुबह खाने के लिए उठने के तुरंत बाद प्रेरित करती है, जिससे आप पूरे दिन सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं। लेकिन लोगों के मन में एक आम धारणा बनी हुई है कि आपका पेट देर रात एक बड़ा भोजन करने के बाद फैलता है और उसी कारण से आपको अगले दिन भूख लगती है, जो कि साफ तौर पर गलत है। बल्कि जब आप रात को खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है लेकिन कुछ समय के बाद ये अपने आप कम हो जाता है और जब आप अगली सुबह उठते हैं तो आपको तेज भूख लगती है।

अध्ययन के मुताबिक 

जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, रात में खाना खाने के बाद यह हमारे पेंक्रियाज को ज्यादा इंसुलिन का उत्पादन करने का कारण बनता है। आपके शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में इंसुलिन आपके ब्लड शुगर के स्तर को कम करने का काम करता है। जिसकी वजह से आपको अगली सुबह थकान महसूस होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने रात में ज्यादा मात्रा में सोडियम का अपने खाने में सेवन किया है। जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी होती है और हमे पानी की प्यास लगती है, जिसे हम एक भूख का रूप देते हैं। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले दो गिलास पानी पिएं। अगर आप सुबह उठने के साथ ही पानी पीते हैं तो आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ब्लोटिंग की समस्‍या से परेशान हैं तो अपने आहार में करें ये 7 बदलाव, पेट रहेगा हमेशा ठीक

खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए? 

अगर आप सुबह उठकर इस परेशानी का सामना करते हैं तो यहां हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिसकी मदद से आप सुबह की इस स्थिति को गायब कर सकते हैं। 

खाना जल्दी खाएं 

शहरों में रहने वाले लोग अक्सर अपना खाने का समय खराब कर लेते हैं और देर रात तक खाना खाने की आदत डाल लेते हैं। जिसके बाद आप हमेशा खाना खाने के बाद सोने की तैयारी करते हैं। जबकि आपको हमेशा सोने से करीब 2 घंटे पहले अपना खाना खा लेना चाहिए। जिससे की आपको पेट में किसी तरह की समस्या भी पैदा न हो और आपका भोजन आसानी से पच भी जाए साथ ही आपको सुबह उठकर होने वाली भूख की दिक्कत का भी सामना न करना पड़े। 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रिफ्रेश रखने के साथ वजन भी कम करेगा खीरा लेकिन खीरा खाने के बाद न करें ये काम, होगी ये परेशानियां

वॉक 

रात में खाना खाने के बाद थोड़ी देर आपको जरूर टहलना चाहिए, जिससे की आपका खाना आसानी से पच जाए और आपका पाचन तंत्र भी इससे मजबूत रहता है। इसके अलावा जो लोग अक्सर अपने वजन बढ़ने से परेशान रहते हैं उनके लिए खाना खाने के बाद वॉक करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। 

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

Summer Special: गर्मियों में थके-थके से रहते हैं आप? रुजुता दिवेकर से जानें हमेशा एनर्जेटिक रहने का उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version