Doctor Verified

किन लोगों को सर्दियों में सरसों का साग नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Sarson Ka Saag: सर्दी के मौसम में साग खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां जानिए सरसों का साग किसे नहीं खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
किन लोगों को सर्दियों में सरसों का साग नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में कई तरह के साग मिलने शुरू हो जाते हैं लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा सरसों के साग का इंतजार रहता है। मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग की जोड़ी खाने में इतनी लाजवाब होती है कि लोग इसे एक बार में इतना बना लेते हैं कि 2 से 3 दिन तक इसका सेवन करते हैं। सरसों का साग भले ही स्वादिष्ट होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। सरसों के साग में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन ये पचाने के लिए भारी होता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानेंगे सर्दियों में सरसों का साग किसे नहीं खाना चाहिए?

सरसों का साग किसे नहीं खाना चाहिए - Who Should Not Eat Mustard Greens In Hindi

  • डॉक्टर श्रेय ने बताया कि सरसों का साग भारी होता है यानी जिनको पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं, जैसे- बदहजमी या पाचन में दिक्कत रहती है वह सरसों के साग के सेवन से बचें।
  • सरसों के साग के सेवन से पेट फूलना और गैस की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में पपीता खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें ठंडे मौसम में इसके सेवन का सही तरीका

  • सरसों का साग (Sarso Ka Saag) बनाने में लोग बहुत ज्यादा घी और मक्खन का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की समस्या (Side effects of mustard greens) रहती है वह सरसों के साग का सेवन सोच-समझकर करें।
  • जिन लोगों को पथरी बार-बार होने की दिक्कत रहती है उन्हें भी सरसों के साग का सेवन करने से बचना चाहिए। सरसों के साग के सेवन से पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को दिक्कत हो सकती है।
  • किडनी से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को भी सरसों का साग खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 
sarson ka saag

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शहद के साथ खाएं लौंग और इलायची, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सरसों का साग कैसे खाएं - How To Eat Sarson Ka Saag

  • सरसों के साग में छोटे-छोटे कीड़े हो सकते हैं, ऐसे में इसे पकाने से पहले कई बार पानी से अच्छे से साफ करें।
  • सरसों के साग के साथ बथुआ, पालक और मेथी जैसे अन्य साग को साथ में मिलाकर बनाएं, इससे पेट संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं।
  • सरसों के साग को बनाने में समय और मेहनत लगती है, ऐसे में कई लोग इसे ज्यादा बना लेते हैं और 2 से 3 दिन तक खाते हैं जो कि सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। सरसों के साग को ताजा बनाकर ही खाएं। कोशिश करें कि साग बनाने के 7 से 8 घंटे तक आप इसे खा लें।
  • जिन लोगों को साग पचाने में दिक्कत होती है वह कम मात्रा में खाएं और सुबह के समय में इसका सेवन करें। इससे दिनभर में आपका साग पच जाएगा और समस्या कम होगी।

सरसों का साग एक पौष्टिक आहार है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे अपने आहार में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या सर्दियों में पपीता खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें ठंडे मौसम में इसके सेवन का सही तरीका

Disclaimer