इन 5 समस्याओं वाले लोगों को नहीं खाना चाहिए ज्यादा अमरूद, जानें कैसे हो सकता है ये नुकसानदायक

अमरूद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 समस्याओं वाले लोगों को नहीं खाना चाहिए ज्यादा अमरूद, जानें कैसे हो सकता है ये नुकसानदायक

अमरूद स्वाद और सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कम करने में सहायक साबित होता है। सर्दियों में अमरूद की पैदावर काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अब बहुत ही जल्द यह आपको मार्केट में ढेर सारे नजर भी आने लगेंगे। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। ज्यादातर लोग अमरूद को सीधा खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग इसका शरबत, चटनी बनाकर भी इसका सेवन करते हैं। अमरूद के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सिर्फ अमरूद ही नहीं, इसकी पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। अमरूद के कई अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को अमरूद का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी समस्याएं बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में-

1. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से ग्रसित

अगर आप इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से ग्रसित हैं, तो अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन न करें। दरअसल, अमरूद में फाइबर की अधिकता होती है। ऐसे में यह पाचन को बढ़ावा देने में असरदार होता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करते हैं, तो आपका पाचन खराब हो सकता है। जो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से ग्रसित मरीजों के लिए सही नहीं होता है। इसलिए अगर आप सर्दियों में अमरूद खाना पसंद करते हैं, तो कम मात्रा में अमरूद खाएं। 

इसे भी पढ़ें - वजाइना को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सूपरफूड्स

2. डायबिटीज मरीज

वैसे तो डायबिटीज मरीजों के लिए अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने का गुण होता है। लेकिन अमरूद में शुगर भी होता है। एक्सपर्ट की मानें तो 100 ग्राम अमरूद में करीब 9 ग्राम शुगर होता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करते हैं, तो यह आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज से ग्रसित मरीज अमरूद का सेवन कम मात्रा में करें।  

3. पेट फूलने से परेशान लोग

अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें फ्रक्टोज की भी मात्रा होती है। लेकिन अगर आप दोनों ही चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे पेट फूलने की बीमारी हो सकती है। वहीं, अगर आपको हमेशा ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती है, तो इसका सेवन करने से बचें। दरअसल, अमरूद में करीब 40 फीसदी फ्रक्टोज होता है, जिसे शरीर जल्द अवशोषित नहीं करता है। ऐसे में आपकी समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर सोने से पहले अमरूद का सेवन न करेँ। इससे आपको ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की परेशानी हो सकती है।

4. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

अगर आप अपने शिशु को स्तनपान करा रही हैं या फिर गर्भवती हैं, तो इसके अधिक सेवन से बचें। दरअसल, अमरूद में काफी ज्यादा फाइबर होता है, जो आपके पाचन को खराब कर सकता है। इसके अलावा अमरूद की तासीर काफी ज्यादा ठंडी होती है, जिससे आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - इन 5 लोगों को अनार से रहना चाहिए दूर, वरना बढ़ सकती हैं समस्याएं

5. सर्दी-जुकाम से ग्रसित

अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी है, तो अमरूद का सेवन न करें। दरअसल, अमरूद की तासीर काफी ज्यादा ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप अमरूद खाते हैं, तो सर्दी-जुकाम बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को अमरूद न खाने की सलाह दी जाती है। 

कब और कितनी मात्रा में खाएं अमरूद?

अगर आपको अमरूद खाना बेहद पसंद है, तो आप 1 दिन में 1 अमरूद खा सकते हैं। यह आपके लिए सुरक्षित हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि एक दिन में इससे ज्यादा अमरूद का सेवन न करें। अमरूद का सेवन आप भोजन के बीच में या फिर एक्सरसाइज के बाद या पहले खआ सकते हैं। रात के समय अमरूद खाने से बचें, क्योंकि इससे सर्दी की समस्या हो सकती है। 

ध्यान रहे कि अमरूद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए अमरूद का ज्यादा मात्रा में सेवन न करें। 

Image Credit - Pixabay

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

कोलेस्ट्रॉल कम करता है अंकुरित सोयाबीन, जानें इसे खाने के 5 बड़े फायदे

Disclaimer