बच्चों को किस उम्र में देना चाहिए फ्रूट जूस? जानिए इसके फायदे

Fruit Juice for Kids: फ्रूट जूस बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को किस उम्र में देना चाहिए फ्रूट जूस? जानिए इसके फायदे

Fruit Juice Benefits for Child: फल और सब्जियां सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों की सेहत के लिए बहुत जरूरी मानी जाती है। फलों और सब्जियों के पोषक तत्व बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने में मदद करती है। बच्चों को सब्जियां देना 3 साल के बाद शुरू किया जाता है, लेकिन फल खाने की आदत उन्हें कम उम्र में ही दे दी जाती है। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि छोटे बच्‍चों को किस उम्र से फ्रूट जूस (Health Benefits of Fruit Juice) देना शुरू करना चाहिए।

फलों का जूस बच्चों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन ये जानना बहुत जरूरी है कि इसके फायदे क्या हैं और किस उम्र में बच्चों को फ्रूट जूस देना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों को किस उम्र में फ्रूट जूस देना चाहिए और बच्चों के लिए फलों के जूस के फायदे क्या हैं?

बच्चों को किस उम्र में देना चाहिए फ्रूट जूस? - When Should You Give Your Child Fruit Juice?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) के अनुसार, 12 महीने यानी की एक साल से कम उम्र के बच्चों को फलों का जूस नहीं देना चाहिए क्योंकि उससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के मुताबिक फलों के जूस में प्राकृतिक चीनी पाई जाती है, क्योंकि फलों में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है। 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को अगर फ्रूट जूस दिया जाता है, तो ये उनके शरीर पर किसी तरह का असर नहीं दिखाता है।

इसे भी पढ़ेंः अखरोट कैसे खाने चाहिए? डाइटिशियन से जानें इसका तरीका 

1 साल की उम्र के बाद बच्चों को फ्रूट जूस देना सबसे बेस्ट माना जाता है। 1 साल के बाद बच्चों को निश्चित मात्रा में फ्रूट जूस देना उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने में मदद करता है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक 1 साल के बाद बच्चों को प्रतिदिन 60 से 120 मि.ली फ्रूट जूस देना सेहत के लिए अच्छा है।

When Should You Give Your Child Fruit Juice?

बच्चों के लिए कौन सा जूस बेस्ट है?

1 साल के बाद बच्चों को गाजर, चुकंदर, सेब, गाजर, संतरा और अंगूर का जूस दे सकते हैं। इन फलों के जूस में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है जो बच्चों के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया कियारा ऐसे रखती हैं खुद को फिट, फॉलो करती हैं ये 5 चीजें

फ्रूट जूस के 4 फायदे- Health Benefits of Fruits Juice in Hindi

1. फ्रूट जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग रहने से शरीर को बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाव मिलता है और बीमारियों से राहत मिलती है।

2.  फ्रूट जूस में विटामिन सी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3. फ्रूट जूस का सेवन करने से शरीर को एनर्जी दिलाने में मदद मिलती है और थकान जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

4. जूस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है।

Pic Credit: Freepik.com

 

 

 

Read Next

बच्‍चों को नींद न आने का कारण हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 5 गलति‍यां

Disclaimer