गर्मी में पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, रहेंगे तरोताजा और एनर्जेटिक

Hydration Tips in Hindi: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप पानी में इन 5 चीजों को मिलाकर पी सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 23, 2023 07:30 IST
गर्मी में पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, रहेंगे तरोताजा और एनर्जेटिक

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Hydration Tips in Hindi: गर्म हवाओं और धूप की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति को थकान और कमजोरी का अनुभव होने लगता है। कई मामलों में ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए हम गर्मी में खूब पानी पीते हैं। लेकिन अगर आप पानी में बुरांश या एलोवेरा जूस डालकर पिएंगे, तो इससे हेल्थ को ज्यादा लाभ मिल सकते हैं। पानी में जूस मिलाकर पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलेंगे। तो चलिए, जानते हैं गर्मी में पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए? 

गर्मी में पानी में मिलाकर क्या पीना चाहिए?- What to Add in Water for Hydration in Summer in Hindi

buransh juice for summer

1. बुरांश का जूस

बुरांश का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में बुरांश का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। अगर गर्मी की वजह से आपको थकान या कमजोरी का अनुभव हो रहा है, तो बुरांश का जूस पी सकते हैं। इससे शरीर तरोताजा और एनर्जेटिक रहेगा। साथ ही, इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। गर्मी में आप पानी में डालकर बुरांश का जूस पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच बुरांश का जूस मिलाएं और पी लें। रोजाना इस पानी को पीने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में करें इन 5 चीजों का सेवन, वजन बढ़ाने में मिलेगी मदद

2. गुलाब जूस

पानी में गुलाब का जूस मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब का जूस डालें और पी लें। रोज सुबह या शाम को इस पानी को पीने से आपको ताकत मिलेगी। गुलाब का जूस पीने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी। साथ ही, पानी की कमी से भी बचाव होगा। अगर आप रोजाना गुलाब का जूस पिएंगे, तो इससे आपकी बॉडी पूरे दिनभर हाइड्रेटेड बनी रहेगी। आप गुलाब का जूस मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर घर पर भी बना सकते हैं।  गुलाब का जूस मन और मस्तिष्क को शांत करता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। 

3. एलोवेरा जूस

एलोवेरा ठंडा होता है, इसलिए गर्मियों में एलोवेरा का जूस पीना लाभकारी होता है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा में कैल्शियम, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी होते हैं। रोज सुबह खाली पेट पानी में एलोवेरा जूस मिलाकर पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। पाचन में सुधार होता है और डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप गर्मी में रोजाना एलोवेरा जूस पिएंगे, तो इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गुनगुना पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच एलोवेरा जूस मिलाएं और पी लें। 

इसे भी पढ़ें- गर्मी में क्या खाना-पीना चाहिए? जानें गर्मियों के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक पूरा डाइट प्लान

lemon water for summer

4. नींबू का रस

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में नींबू का रस मिलाएं और पी लें। आप नींबू के रस को सुबह खाली पेट या दिन के किसी भी समय पी सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। अगर आप नियमित रूप से नींबू पानी पिएंगे, तो इससे पाचन में सुधार होगा। त्वचा पर निखार आएगा और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। नींबू का जूस पीने से गर्मी में होने वाली कमजोरी और थकान को भी कम करने में मदद मिल सकती है। नींबू पानी से शरीर को एनर्जी मिलती है और बॉडी हाइड्रेटेड बनी रहती है।

5. आंवला जूस 

एक गिलास पानी में 2 चम्मच आंवला जूस मिलाएं और पी लें। आंवला जूस में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आप आंवला जूस को दिन के किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन अगर सुबह खाली पेट आंवला जूस पिया जाए, तो इससे ज्यादा लाभ मिल सकता है। आंवला जूस पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। आंवला जूस पीने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है। 

गर्मी में आप पानी में एलोवेरा, नींबू का रस, आंवला, गुलाब और बुरांश का जूस पी सकते हैं। इन जूस को पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी। शरीर की थकान और कमजोरी दूर होगी।

 
Disclaimer