
रक्तदान से बाद अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। बहुत से लोग रक्तदान के बाद ठंडा पानी, फलों के जूस आदि का सेवन करते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रक्तदान के बाद आप थकान, चक्कर आना और शरीर में कमजोरी का अनुभव करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार रक्तदान के बाद शरीर को एनर्जी प्रदान करने और जल्दी रिकवरी के लिए ऐसे फूड्स का सेवन करने की जरूरत होती है, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। साथ ही आपको कई फूड्स के सेवन से बचने की भी जरूरत होती है। रक्तदान के बाद बहुत से लोग ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं जो आपको थोड़ी देर के लिए इंस्टेंट एनर्जी तो दे सकते हैं, लेकिन लंबे समय में आपको नुकसान पहंचा सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि रक्तदान के आपको क्या खाना चाहिए क्या नहीं? इस लेख में हम आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन (BAMS- Thyroid & Gynaecological Hormone) से जानेंगे रक्तदान के बाद क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें (What To Eat And Avoid After Blood Donation)।
रक्तदान के बाद क्यों नहीं पीना चाहिए ठंडे ड्रिंक्स (Why Should Avoid Cold Drinks After Blood Donation)
डॉ. अल्का के अनुसार जब आप रक्तदा के बाद ठंडे जूस या पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में वात दोष असंतुलित हो जाता है। जिससे आपको सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह शरीर में दर्द को ट्रिगर करता है, साथ ही गठिया और वैरिकोज वीन्स का भी कारण बन सकता है। यही कारण है कि आपको ठंडे फलों के जूस और पानी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
रक्तदान के बाद क्या खाएं (What To Eat After Blood Donation)
1. काली किशमिश
काली किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार है। साथ ही यह एक नैचुरल ब्लड प्यूरिफायर का काम करता है और रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से खून की कमी को जल्दी पूरा करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: प्रेग्नेंसी में खाएं भुने चने, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
2. अनार का जूस
अनार के जूस का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने और नया खून बनाने में मदद मिलती है। अनार आयरन और एंटीॉक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। अनार का जूस पीने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा भी बढ़ती हैं।
3. दूध में केसर मिलाकर पिएं
केसर वाले दूध का सेवन करने से शरीर की थकान को दूर करने में मदद मिलती है। यह रक्तदान के बाद आपको थकान, कमोजीर और चक्कर आने जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है।
View this post on Instagram
रक्तदान के बाद किन चीजों से बचें (What To Avoid After Blood Donation)
- ठंडे फलों के जूस और पानी के सेवन से बचें
- भोजन स्किप न करें
- मसालेदार भोजन से बचें
- रक्तदान के बाद तनाव न लें
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
डॉ. अल्का के अनुसार आपको अपने शरीर को पर्याप्त आराम देने की जरूरत होती है। इससे आपके शरीर को रिकवरी में मदद मिलता है। इसलिए कोशिश करें कि आप रक्तदान के बाद स्वस्थ फूड्स का सेवन करें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।
All Image Source: Freepik.com