Can You Eat Melon on an Empty Stomach: क्या खाली पेट तरबूज खाना चाहिए? तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है, इसे खाने से शरीर में पानी की पूर्ति होती है। इसके अलावा मैग्नेशियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी1, नियामिस और विटामिन ए पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्वों हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए गर्मियों में अधिकतर लोग तरबूज का सेवन करते भी हैं। लेकिन कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या तरबूज को खाली पेट खाया जा सकती है?
इस बारे में जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से बातचीत की-
क्या खाली पेट तरबूज खाना चाहिए?: Kya Khali Pet Tarbooz Khana Chahiye: Can We Eat Watermelon on an Empty Stomach
तरबूज खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तरबूज में मौजूद पोषक तत्व स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या सुबह खाली पेट तरबूज खा सकते हैं? तो जी हां, सुबह खाली पेट तरबूज खाया जा सकता है। खाली पेट तरबूज खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट तरबूज खाने से हाइपरएसिडिटी से राहत मिलती है।
तरबूज को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। अधिक मात्रा में तरबूज खाने से शरीर में लाइकोपीन और पोटेशियम की मात्रा बढ़ सकती है। इससे आपको मतली, अपच, डायरिया और सूजन की समस्या हो सकती है। लेकन अगर नियमित मात्रा में तरबूज खाया जाता है, तो इससे स्वास्थ्य को सिर्फ लाभ ही मिलता है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 तरह के लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, हो सकता है नुकसान
खाली पेट तरबूज खाने के फायदे: Is Watermelon Good for Empty Stomach: Khali Pet Tarbuj Khane ke Fayde
- तरबूज गर्मियों का फल है। इसे खाने से शरीर की गर्मी शांत होती है। शरीर को ठंडक मिलती है।
- तरबूज वेट लॉस में भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खाली पेट तरबूज खा सकते हैं।
- तरबूज स्किन के लिए भी उपयोगी होता है। तरबूज खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है।
- खाली पेट तरबूज खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इससे पेट और सीने की जलन शांत होती है।
- खाली पेट तरबूज खाने से आपको पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
- तरबूज में शुगर होता है, लेकिन कम मात्रा में। साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक लोड भी कम होता है, ऐसे में इसे खाने से रक्त शर्करा का स्तर ज्यादा नहीं बदलता है। डायबिटीज रोगी डॉक्टर की सलाह पर तरबूज का सेवन कर सकते हैं।
तरबूज कब नहीं खाना चाहिए?: When You Should Not Eat Watermelon: Tarbuj Kab Nahi Khana Chahiye
तरबूज को सुबह, दोपहर किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन रात में तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, तरबूज को पचाने में अधिक समय लगता है। ऐसे में अगर रात को तरबूज खाया जाता है, तो इससे पचान क्रिया बाधित हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दिन में कभी भी तरबूज खाएं, लेकिन रात में खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- ब्राउन राइस या सफेद चावल? वजन घटाने के लिए क्या है अधिक फायदेमंद
Can we Eat Watermelon on an Empty Stomach: आप तरबूज का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। लेकिन तरबूज को कभी भी दूध या पानी के साथ नहीं लेना चाहिए. आयुर्वेद में तरबूज और दूध के साथ लेने से शरीर में विषाक्त पदार्थ पैदा हो सकते हैं। इससे पचने में देरी लग सकती है। ऐसे में आपको अपच, गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए तरबूज के साथ अन्य चीजों का सेवन न करें।