What To Do if Heart Beat is Fast: हृदय हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग होता है। जब हृदय स्वस्थ रहता है, तो हम भी स्वस्थ रहते हैं। हृदय के स्वस्थ रहने का पता हार्ट बीट से भी लगाया जाता है। जब हार्ट बीट तेज या कम होती है, तो आपको घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है। साथ ही हार्ट बीट का असामान्य होना किसी न किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में हार्ट बीट को सामान्य रखना बहुत जरूरी होता है। प्रति मिनट हार्ट 60 से 100 के बीच में धड़कना चाहिए। जब यह 120 से अधिक धड़कता है, तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अगर आपकी हार्ट बीट भी तेज होती है, तो आप कुछ उपायों की मदद से इसे सामान्य कर सकते हैं।
घुटनों को छाती पर लगाएं
अगर आपकी हार्ट बीट तेज हो रही है, तो ऐसे में आप अपने दोनों घुटनों को छाती पर लगा सकते हैं। इससे हार्ट बीट सामान्य हो सकती है। यह उपाय शिशुओं और बच्चों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
खांसना
खांसने से भी हार्ट बीट सामान्य हो सकती है। इससे छाती में दबाव बनता है और दिल की धड़कन सही रहती है। अगर आपकी हार्ट बीट तेज होती है, तो आप जोर-जोर से खांस सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सीने में दर्द होने से कौन सी बीमारी होती है?
पानी पिएं
पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर दिल की धड़कन बढ़ सकती है। अगर आपकी दिल की धड़कन तेज होती है, तो इस स्थिति में तुरंत धीरे-धीरे पानी पीना शुरू कर दें। आराम से बैठें और पानी पिएं। इसके बाद थोड़ा रिलैक्स करें। इससे दिल की धड़कन सामान्य होने लगेगी।
प्राणायाम करें
हार्ट बीट तेज होने पर आप प्राणायाम भी कर सकते हैं। रोजाना प्राणायाम करने से दिल की बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है। प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन तेजी से सांस लेने से बचें, धीरे-धीरे सांस लें और नॉर्मल स्थिति में बैठ जाएं।
फिटनेस बैंड का यूज करें
अगर आपकी दिल की धड़कन तेज रहती है, तो इस स्थिति में आपको फिटनेस बैंड का यूज करना चाहिए। फिटनेस बैंड की मदद से आप अपने दिल की धड़कन पर नजर रख सकते हैं। इसके बाद आप सही तरीके से अपना ध्यान रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सीने में बाईं तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के इलाज
आराम करें
कई बार थकान, नींद की कमी की वजह से भी दिल की धड़कन बढ़ सकती है। ऐसे में हृदय गति को सामान्य बनाने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको प्रति दिन 6-7 घंटे की नींद जरूरी लेनी चाहिए।
अगर आपकी हार्ट बीट तेज हो रही है, तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। इससे हार्ट बीट सामान्य होंगी और आपको अच्छा महसूस होगा।