Morning Routine: सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Morning Healthy Routine in Hindi: अगर आप फिट और हेल्दी बने रहना चाहते हैं, तो आपकी मॉर्निंग रूटीन हेल्दी होनी चाहिए। जानें, क्या करें और क्या नहीं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Jan 27, 2023 08:46 IST
Morning Routine: सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Morning Routine for Healthy Living in Hindi: फिट और हेल्दी रहने के लिए हमारी मॉर्निंग रूटीन का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि सुबह उठने के बाद से ही हमारे दिन की शुरुआत होती है, ऐसे में अगर दिन की शुरुआत ही हेल्दी न हो, तो पूरा दिन खराब और अनहेल्दी जा सकता है। इसलिए कहा जाता है कि आपको अपने दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी तरीके से ही करना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी मॉर्निंग डाइट, एक्सरसाइज सभी चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। अकसर लोग सुबह उठने के तुरंत बाद ही चाय या कॉफी का सेवन कर लेते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आपको कभी भी सुबह उठने के बाद कैफीन नहीं लेना चाहिए। वहीं, हेल्दी रहने के लिए सुबह उठने के बाद आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो आपको सुबह उठने के बाद करनी चाहिए। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं? (What to Do First Thing in Morning or What to Avoid in Hindi)

सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए?- What to Do First Thing in Morning in Hindi

morning routine drinking water

गर्म पानी पिएं

फिट और हेल्दी रहने के लिए सुबह उठने के तुरंत बाद गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसलिए आपको सुबह उठकर सबसे पहले गर्म या गुनगुना पानी पीना चाहिए। सुबह उठकर गर्म पानी पीना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी, शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाएंगे। साथ ही गर्म पानी पीने से पाचन में भी सुधार होता है।  

इसे भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद करें ये 3 एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एक्टिव और एनर्जी से भरे

सुबह की धूप लें

सुबह उठकर धूप लेना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप सुबह उठने के बाद थोड़ी दूर सूरज की रोशनी में बैठ सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलेगा। आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा मिलेगा। सुबह की धूप लेने से आपकी स्किन को भी लाभ मिल सकता है।

morning routine body stretching

बॉडी को स्ट्रेच करें

सुबह जब हम उठते हैं, तो हमें आलस और थकान सी महसूस होने लगती है। इसलिए आपको सुबह उठने के बाद अपनी बॉडी को स्ट्रेच करना चाहिए। इससे आपका आलस, थकान दूर होगा। साथ ही मसल्स भी रिलैक्स फील करेंगी। स्ट्रेच करने से तनाव, जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा। बॉडी की फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। आप चाहें तो अपनी पसंदीदा एक्सरसाइज या फिर योगासन बी कर सकते हैं।

मेडिटेशन करें 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव, चिंता महसूस करता है। ऐसे में तनाव को कम करने के लिए अकसर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन मेडिटेशन के जरिए भी आप तनाव को कम कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सुबह उठने के बाद मेडिटेशन करेंगे, तो आपको तनाव से काफी हद तक राहत मिल सकती है। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, इससे तनाव दूर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद बेड पर लेटे-लेटे ही करें ये 4 एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एनर्जी और जोश से भरे

बुक पढ़ें

आप सुबह उठने के बाद बुक भी पढ़ सकते हैं। अगर आपको रीडिंग करना पसंद है, तो आप रोजाना सुबह उठकर बुक पढ़ सकते हैं। इससे आपको कई नई जानकारियां मिलेंगे, साथ ही आपको अच्छा भी फील होगा। आप चाहें तो न्यूजपेपर या कोई मैगजीन भी पढ़ सकते हैं।

सुबह उठने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?- What to Avoid After Waking Up in Hindi

  • सुबह उठने के तुरंत बाद आपको चाय, कॉफी जैसे कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सुबह उठने के तुरंत बाद स्ट्रेस या तनाव वाली चीजों के बारे में सोचना बंद कर दें।
  • सुबह उठकर आपको फोन, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।
  • सुबह उठकर गुस्सा करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपका पूरा दिन खराब जा सकता है।

तो अगर आप भी फिट और हेल्दी बना रहना चाहते हैं, तो अपनी सुबह को सही तरीके से बिताएं। इसके लिए आपको अपनी मॉर्निंग रूटीन का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट, एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रखें।

Disclaimer