Holi Skin Care Tips in Hindi: होली यानी रंगों का त्योहार। होली के दिन रंग, गुलाल से खेलने में खूब मजा आता है। लेकिन होली के रंगों का असर त्वचा पर सबसे अधिक पड़ता है। होली खेलने के बाद कई लोगों को चेहरे पर खुजली, रेडनेस और जलन की समस्या होने लगती है। वहीं कई लोगों के लिए अपने चेहरे से होली के रंग को छुड़ाना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप होली खेलने से पहले अपनी त्वचा की पूरी देखभाल करेंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। जी हां, होली खेलने से पहले त्वचा की देखभाल करने से खुजली, जलन की समस्या नहीं होगी और रंग भी आसानी से निकल जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे मुमकिन है? तो हम आपको इस लेख में ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाया जाए तो त्वचा को ज्यादा नुकसान नहीं होता है। आइए, जानते हैं होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (Holi Khelne se Pehle Chehre Par Kya Lagaye)?
होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?- What to Apply on Face Before Playing Holi
1. नारियल तेल
अगर आप होली खेलने बाहर जा रहे हैं, तो चेहरे पर नारियल तेल जरूर लगा लें। नारियल तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही त्वचा को होली के रंगों से भी बचाता है। तेल लगाने से होली के रंग को हटाने में आसानी होती है। दरअसल, तेल लगाने से त्वचा पर एक ऊपरी परत आ जाती है, जिससे होली का रंग त्वचा की गहराई तक नहीं जाता है और आसानी से रिमूव हो जाता है। इसके लिए आप जब होली खेलने जाएं, तो उससे 15 मिनट पहले चेहरे पर अच्छी तरह से नारियल का तेल लगा लें। गर्दन, कान और बालों पर भी नारियल का तेल लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- होली का रंग छुड़ाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 नैचुरल फेस पैक, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका
2. सनस्क्रीन
वैसे तो आप घर के अंदर होली खेले या बाहर, दोनों ही कंडीशन में सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी ओपन एरिया में होली खेलने वाले हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना अधिक जरूरी हो जाता है। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा का धूप से बचाव होता है। टैनिंग नहीं होती है और स्किन डैमेज होने से बचती है। इसके साथ ही स्किन को एक लेयर मिल जाती है, जिससे होली का रंग भी त्वचा तक नहीं पहुंच पाता है।
3. एलोवेरा
होली खेलने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप चेहरे पर एलोवेरा लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर एक एक्सट्रा लेयर बन जाएगी। इससे त्वचा पर होली के रंगों का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में एलोवेरा त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। एलोवेरा लगाने से मुहांसों, रेडनेस से बचाव हो सकता है।
4. पेट्रोलियम जैली
होली खेलने से पहले चेहरे पर पेट्रोलियम जैली भी लगाई जा सकती है। पेट्रोलियम जैली त्वचा पर एक मोटी परत बनाती है। इससे त्वचा को गहराई से नुकसान नहीं पहुंचता है। अगर आप पेट्रोलियम जैली लगाएंगे, तो होली का रंग भी आसानी से निकल जाएगा। इसलिए आप चाहें तो पेट्रोलियम जैली को चेहरे के साथ ही गर्दन, कान, हाथ और नाखूनों पर भी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Holi 2022: इस होली बाजार से केमिकल वाले रंग लाने के बजाय घर पर खुद से बनाएं ऑर्गेनिक रंग, जानें तरीका
5. मॉइश्चराइजर लगाएं
होली हो या नॉर्मल डे, चेहरे को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने से स्किन में नमी बनी रहती है। स्किन फ्रेश और यंग नजर आती है। अगर आप होली खेलने वाले हैं, तो भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे चेहरे की त्वचा पर लेयर बन जाएगी और होली के रंगों का असर अधिक नहीं होगा। आप मॉइश्चराइज के बाद सनस्क्रीन अप्लाई कर सकते हैं।
अगर आप होली खेलने से पहले चेहरे पर नारियल तेल, एलोवेरा, पेट्रोलियम जैली, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएंगे, तो त्वचा पर परत बनी रहेगी। इससे रंगों का असर त्वचा पर नहीं पड़ेगा और त्वचा खूबसूरत बनी रहेगी।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version