वेनिस स्टेटस डर्मेटाइटिस है एक खतरनाक चर्म रोग, जानें इसके लक्षण, खतरे और इलाज

कहीं आप वेनिस स्टेटस डर्मेटाइटिस जैसी किसी चर्म रोग की समस्या से परेशान तो नहीं? इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या करें जानिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेनिस स्टेटस डर्मेटाइटिस है एक खतरनाक चर्म रोग, जानें इसके लक्षण, खतरे और इलाज


निस स्टेटस डर्मेटाइटिस एक ऐसी अवस्था होती है जब आप की नसें खास कर आप के पैरो की नसों में कोई समस्या आ जाए। ऐसी हालत में आप की नसें खून को बहने में कुछ दिक्कतें खड़ी कर सकती हैं। जैसे ही ज्यादा प्रेशर बनता है तो कुछ खून आप की नसों से लीक हो कर आप की त्वचा से बाहर आने लगता है। यह 50 साल से ऊपर ही होता है। महिलाओं में यह पुरुषों के मुकाबले अधिक होता है। मेडिकल इलाज के द्वारा आप इसे ठीक कर सकते हैं। परन्तु आप स्वयं भी इसे ठीक करने के लिए कुछ बातों का ध्यान कर सकते हैं।

dermatitits

लक्षण

  • इसका सबसे पहला लक्षण होता है आप के टखनों में सूजन। आप को सोते समय यह महसूस नहीं होगा परंतु जैसे ही आप सुबह उठ कर काम करने लगेंगे तो आप को यह दोबारा महसूस होने लगेगा।
  • जब आप खड़े होंगे या चलने की कोशिश करेंगे तो आप को अपने पैर भारी लगेंगे।आप के टखनों के आस पास की त्वचा लाल हो जाएगी या उसमे पीलापन भी आ सकता है।
  • आप के पैरो कि नसें गहरे पर्पल या नीले रंग की दिखाई देंगी। बहुत दर्द होना या बहुत जलन होना भी एक लक्षण है।
  • स्केल आदि का आप के टखनों के आस पास होना। हेयर लॉस होना खास कर आप के टखनों में व पैरो में।

इसे भी पढ़ें: शरीर में यहां-वहां खुजली और एलर्जी से रहते हैं परेशान? जानें क्या है इसका कारण और समाधान

किस वजह से होता है वेनिस स्टेटस डर्मेटाइटिस ?

यह तकलीफ अक्सर उन लोगो में होती है जिन का ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से काम नहीं करता है। जब आप की नसें ठीक ढंग से काम नहीं करती हैं और वह रक्त को आप के हृदय तक नहीं लेके जाती हैं, तो यह समस्या उत्पन्न होती है। आप के पैरो की नसों में एक तरफा वॉल होती हैं जो रक्त को बहने  में सहायता करती हैं। उनका कार्य आप के खून को हृदय तक पहुंचाना होता है। परंतु जैसे जैसे आप की उम्र बढ़ती है और आप का स्वास्थ्य खराब रहने लगता है तो आप की नसें भी सही ढंग से काम करना बन्द कर देती हैं।

कुछ अन्य कारण जिनसे आप को यह बीमारी हो सकती है वे हैं

  • उच्च रक्तचाप।
  • बहुत अधिक मोटे होना।
  • किडनी फेल होना।
  • हृदय रोग।
  • बहुत अधिक प्रेग्नेंसी।
  • पैरो में ब्लड क्लोट होना।
  • पहले लगी हुई चोट या सर्जरी।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पसीने से होता है स्किन बैक्टीरियल इंफेक्शन, ये हैं आसान घरेलू उपाय

leg care

इलाज

  • इस बीमारी का मुख्य कारण सर्कुलेशन होता है तो डॉक्टर आप की नसों के लिए सर्जरी सूझा सकते हैं। यदि आप नहीं चाहते कि आप को सर्जरी हो तो उसके अलावा कुछ और भी तरीके हैं जिन से आप की वेंस सही ढ़ंग से काम करने लग जाएंगी।
  • कंप्रेशन स्टॉकिंग का प्रयोग करें। यह सूजन को कम करेंगी और आप को नसों को सही ढ़ंग से काम करने में मदद करेंगी। ज्यादा देर तक खड़े न रहें। ज्यादा आराम भी न करें। कुछ देर के लिए वॉकिंग भी करें।
  • इसके लक्षणों का इलाज करने के लिए डॉक्टर आप को दवा या स्टेरॉइड दे सकते हैं जिनसे आप की सूजन व लाल निशान ठीक हो जाएंगे।
  • आप को कुछ दवाइयां अपने टखनों पर रगड़ने के लिए भी मिल सकती हैं। इसके अलावा आप को भी स्वयं का ध्यान रखना चाहिए।
  • समय समय पर आराम करें। ज्यादा देर तक काम न करें। समय से दवाइयां लें। व ट्यूब को अपने टखनों पर रगड़ना न भूलें। ऐसा करने से आप बहुत ही जल्दी ठीक हो जाएंगे।

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

 

Read Next

Supplements For Reducing Stress: तनाव से राहत पाने में मददगार हैं येे 5 खास सप्लीमेंट्स

Disclaimer