इन गलतियों के कारण हो सकते हैं दांत खराब, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

दांतों में परेशानी होने के पीछे कही ना कहीं आपकी ही लापरवाही होती है। ऐसे में जानतें हैं उन गलतियों के बारे में जिनके कारण दांत खराब हो जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन गलतियों के कारण हो सकते हैं दांत खराब, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां


हमारे आसपास ना जानें कितने लोग रहते हैं। ऐसे में एक प्यारी मुस्कान उनके साथ हमारे संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं। लेकिन प्यारी मुस्कान के लिए दांतो का मजबूत, साफ और स्वच्छ होना बेहद जरूरी है। उसके लिए दिन में केवल एक बार ब्रश करना काफी नहीं है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन गलतियों के बारे में बताइए, जिससे आपके दांत खराब हो सकते हैं। साथ ही हम जानेंगे कि हम कैसे अपने दांतों की रक्षा कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

 teeth problem

 

खाना को दोनों तरफ के दांतो से चबाना

जैसे जैसे हम दांत चबाते हैं वैसे वैसे हम सेल्फ क्लींजिंग भी करते हैं। ऐसे में अगर आपको खाना केवल एक ही तरफ से चबाएं तो इससे आपके दांतों को कैविटी की समस्या हो सकती है। जो दांत चबाने में काम नहीं आते हैं वे दांत खराब होने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा जिस तरफ के दांतो का उपयोग हम ज्यादा करते हैं उस तरफ की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं यही कारण होता है कि इसका प्रभाव चेहरे पर दिखने लगता है और उसकी बनावट पर आता है। इसके कारण दातों में फर्क, सुनने आदि में परेशानी उत्पन्न हो जाती है।

दांतो की सफाई करवाना

दातों के अंदर खाद्य पदार्थ में मौजूद खनिज दातों के चारों और जमा हो जाते हैं। इसके कारण दातों का रंग पीला और भूरा नजर आने लगता है। ऐसे में दांतो की सफाई बेहद जरूरी है। बता दें कि इन शब्दों में डेंटल प्लाक, मैल और दांतों के आसपास सूजन आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। यह कठोर रूप ले लेता है और बाद में डेंटिस्ट के उपकरण की मदद से से ठीक किया जाता है। ऐसे में एक बात दांतों की सफाई जरूर करवानी चाहिए।

दांतों को रगड़ कर साफ़ ना करें

कुछ लोग दांतो को रगड़ कर साफ करते हैं, जिसके कारण ब्रश केवल ऊपर काम करता है और यही कारण होता है कि दांत अच्छे से साफ नहीं होते और मसूड़े भी खराब होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अपने दांतों को आराम से साफ करें।

इसे भी पढ़ें-कब आती है मांसपेशियों में कमजोरी? जानें कारण, लक्षण और उपाय

ब्रेसेज केवल बच्चों के लिए होते हैं

लोग समझते हैं कि दांतों को सीधा केवल किशोरावस्था में करवा सकते हैं पर ऐसा नहीं है कि दांतों की बनावट अगर सही नहीं है तो ज्यादा वे खराब हो जाते हैं और कैविटी के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में ब्रेसेस लगवाने में किसी प्रकार की शर्म नहीं होनी चाहिए है आप इनविजिबल ब्रेसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में ऑर्थोडॉन्टिस्ट के पास जरूर जाएं।

बच्चों को दांतों की देखभाल करना सिखाएं

दूध के दांतों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी नहीं होता। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें दांतों को स्वस्थ रखना न सिखाएं। ऐसे में बच्चों को सिखाएं कि कम से कम 3 मिनट तक रोजज ब्रश करें। ब्रश को ऊपर से नीचे तक लेकर जाएं। बच्चों की दाड़ की गहराई ज्यादा होती है इसलिए जल्दी खाना फंस जाता है। ऐसे में दांतों में कीड़ा लगना शुरू हो जाता है। बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका आपकी जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें- साइनस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय

पुराने टूथब्रश का उपयोग इन कामों में करें-

1- अपने होठों की मसाज पुराने टूथपेस्ट के माध्यम से करें।

2- आप अपनी आईब्रो टूथब्रश से डाई कर सकते हैं।

3- कीबोर्ड, टाइल्स, जूते आदि को साफ करने के लिए पुराने टूथब्रश का प्रयोग कर सकते हैं।

Read More Articles on other diseases in hind?

Read Next

कब आती है मांसपेशियों में कमजोरी? जानें कारण, लक्षण और उपाय

Disclaimer