अक्ल दाढ़ आने के लक्षण
- दांतों के आसपास तेज दर्द
- मुंह से दुर्गंध आना
- खाने-पीने में परेशानी
- सिर दर्द
- कभी-कभी बुखार भी आ सकता है।
- चेहरे, मसूड़ों और गर्दन के आसपास सूजन की शिकायत
- मुंह का स्वाद खराब होना
अक्ल दाढ़ में दर्द होने के कारण
- अक्ल दाढ़ में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार मुंह के अन्य दांत काफी टेढ़े-मेढ़े होते हैं, जिसकी वजह से अक्ल दांत को जगह नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे अपनी जगह बनाने के लिए अन्य दांतों को पुश करते हैं। इस वजह से भी दांतों में दर्द होता है।
- इसके अलावा अक्ल दाढ़ काफी पीछे होता है, जिसकी वजह से अक्ल दाढ़ के आसपास अच्छी तरह से सफाई नहीं हो पाती है। सफाई ना होने की वजह से दांत के चारों ओर संक्रमण फैल जाता है। इस संक्रमण के कारण ही दांत के चारों ओर असहनीय दर्द होता है।
- सिस्ट विकसित होने की वजह से भी अक्ल दाढ़ में दर्द होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
- मसूड़ों में किसी अन्य समस्याओं के कारण भी आपको अक्ल दाढ़ में दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - मुंह के अंदर क्यों हो जाते हैं सफेद पैचेज? जानें इन्हें दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय
अक्ल दाढ़ के दर्द को कम करने के घरेलू उपाय
लौंग
लहसुन
लहसुन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अक्ल दाढ़ के दर्द को दूर करने में लहसुन भी आपकी मदद कर सकता है। लहसुन में एंटी बायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इफ्लेमट्री जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे लिए फायदेमंद है। ये सभी गुण दांतों के दर्द को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। लसहुन के इस्तेमाल से आप मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को भी साफ कर सकते हैं।
नमक
अमरूद की पत्तियां
अमरूद की पत्तियों के इस्तेमाल से आंत के दर्द को कम किया जा सकता है। अमरुद का पत्ता आपके लिए औषधि के समान कार्य करता है। अमरूद की पत्तियों में एंटी-माइक्रोबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं।
Read More Article on Home Remedies in Hindi