जानें आंखों में सूजन, जैंथेलाजमा या फाइन लाइन के क्या है कारण, आंखों की ख़ूबसूरती का ऐसे रखें ख्याल

बढ़ती उम्र, थकान और प्रदूषण के कारण आपकी आंखों की सुंदरता कम हो रही है? तो शुरुआत से ही रखें इन बातों का ध्यान। बाद में नहीं पड़ेगा पछताना।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें आंखों में सूजन, जैंथेलाजमा या फाइन लाइन के क्या है कारण, आंखों की ख़ूबसूरती का ऐसे रखें ख्याल


किसी से पहली बार मिलने पर लोगों का ध्यान सबसे पहले हमारी आंखों पर जाता है। अगर हमारी आंखें स्वस्थ चमकदार और बड़ी दिखाई दें तो इससे चेहरा आकर्षक और चमकदार नजर आता है। लेकिन प्रदूषण, बढ़ती उम्र और थकान के कारण आंखों में काले घेरे, सूजन और बारीक रेखाएं दिखाई देने लगती हैं। जिसके कारण चेहरे की चमक और आंखों की खूबसूरती खत्म हो जाती है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों होती है आंखों से जुड़ी ऐसी समस्याएं? और क्या है इनके समाधान? पढ़ते हैं आगे...

 EYE HEALTH

आंखों में सूजन आना

सर्दी-जुकाम, एलर्जी, कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करना, सही से नींद ना ले पाना, रात को लेट सोना आदि की वजह से आंखों में सूजन दिखाई देती है। इसके अलावा अगर आपको थायरॉइड या आपको कुछ किडनी संबंधित समस्या है तब भी आंखों के आसपास में सूजन आ जाती है।

इससे बचने के उपाय

सो कर उठने के बाद आंखों के आसपास थोड़ी देर तक सूजन दिखाई देना स्वभाविक है। लेकिन अगर थोड़े समय बाद भी है सूजन आ जाए तो विचार करने वाली बात है। ऐसे में चिंतित ना हों थोड़ी देर के लिए आंखें बंद करके उसके ऊपर 5 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोए हुए टीबैग या खीरे के स्लाइस रखें। इससे आंखों की सूजन आसानी से कम हो जाती है। इससे बचने के लिए पेट के बल ना सोए ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम पेट के बल सोते हैं तो आंखों के आसपास की मांसपेशियां दब जाती है और सूजन दिखाई देने लगती है। अगर इससे भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है तो आप विशेष रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

आंखों के नीचे काले घेरे आना

आंखों के चारों और पड़ने वाले काले निशान से ज्यादातर स्त्रियां परेशान रहती हैं। इसके प्रमुख कारण हैं नींद पूरी ना होना, मानसिक तनाव, चिंता में रहना, ज्यादा समय धूप में बिताना, लगातार आंखों को थकाने वाले काम करना, खानपान सही ना होना, ज्यादा हार्श क्लींजर का इस्तेमाल करना। इसके अलावा यदि आपको साइनोसाइटिस, एलर्जी और अस्थमा है तब भी काले घेरे पड़ने की संभावना रहती है।

इसे भी पढ़ें-  बार-बार आंख खुजाना आपके लिए हो सकता है खतरनाक, कई बीमारियां हो सकती है पैदा 

इससे बचने का समाधान

एक्सपर्ट्स की मानें तो काले धब्बों से बचने के लिए हमें कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है। दिन में बाहर निकलें तो सनग्लासेस का उपयोग करें। इसके अलावा कच्चे आलू और खीरे का पेस्ट लगाएं।

जैंथेलाजमा

आपने अपने आसपास कुछ ऐसे लोग जरूर देखे होंगे जिनकी आंखों के नीचे हल्की सूजन और गहरे भूरे रंग के चकत्ते हैं दरअसल जिन लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है उन्हें ये परेशानी होती है। आमतौर पर आनुवंशिक कारणों से भी यह समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- सूजी आंखे या आंखों के नीचे काले घेरे? घर पर इन चीजों से बनाएं ये 4 अंडर आई क्रीम और पाएं आंखों का नेचुरल ग्लो 

जानें इसके समाधान

अगर आपको घी, तेल, मैदा, मक्खन और नॉनवेज का सेवन ज्यादा करने की आदत है तब भी समस्या हो सकती है। इसलिए इन सब का सेवन सीमित मात्रा में करें। अपने भोजन में फाइबर युक्त जैसे- दलिया, ओट्स, ब्राउन ब्रेड के साथ-साथ हरी सब्जियों का सेवन करें। खासकर फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। अगर इन सब से कोई फायदा नहीं मिल रहा है तो इसके लिए लेजर ट्रीटमेंट भी करवा सकते हैं। 

Read Next

Styling White Shirt: इन 5 तरीकों से आप भी बना सकते अपनी सिंपल व्‍हाइट शर्ट को स्‍टाइलिश

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version