रेड वाइन के बारे में ज्यादातर लोग परिचित हैं, लेकिन इसमें मुख्यतौर पर पाए जाने वाले रेसवेरेट्रॉल के बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं होता है। दरअसल, यह एक प्रकार का पोलीफेनॉल होता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होता है। यह फ्री रेडिकल्स को डैमेज होने से बचाने के साथ ही साथ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के खतरे को कम करने में भी काफी मददगार होते हैं। चलिए अलाहाबाद के सर्जन अर्पित बंसल से जानते हैं रेसवेरेट्रॉल सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।
क्या है रेसवेरेट्रॉल?
दरअसल, रेसवेरेट्रॉल एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो मुख्य रूप से अंगूर में पाया जाता है। रेड वाइन बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर यह बेरीज और अंगूर के छिलकों में पाया जाता है। यह शरीर के लिए एंटी एजिंग के तौर पर काम करता है। यह शरीर के लिए एक सप्लीमेंट के तौर पर काम करता है। यह कंपाउंड प्लांट बेस्ड फूड्स में ज्यादा पाए जाते हैं। यह स्वस्थ रहने में आपकी मदद कर सकता है।
रेसवेरेट्रॉल के फायदे
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ सुधारे
रेसवेरेट्रॉल का इस्तेमाल करने से आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार होता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका कम होती है। यह रक्त कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाने में मददगार माना जाता है। यही नहीं रेसवेरेट्रॉल का इस्तेमाल करने से शरीर में खून के थक्के बनने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी खतरा कम होता है।
View this post on Instagram
डिमेंशिया से बचाए
रेसवेरेट्रॉल सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करने से मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है, जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का भी खतरा कम होता है। एक स्टडी की मानें तो यह सप्लीमेंट शरीर में सूजन को घटाने के साथ ही नर्वस सिस्टम पर भी अच्छा असर डालता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
रेसवेरेट्रॉल पर हुई कई स्टडीज के मुताबिक इसका इस्तेमाल करना डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में मददगार होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर में इंसुलिन सेंस्टिविटी सुधरती है साथ ही साथ ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।
इसे भी पढ़ें - क्या चीनी की जगह स्टीविया (मीठी तुलसी) का सेवन करना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से
हड्डियों के लिए फायदेमंद
रेसवेरेट्रॉल हड्डियों के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। यह ज्वॉइंट मोबिलिटी बढ़ाने के साथ ही साथ जोड़ों में होने वाले दर्द को भी कम करने में फायदेमंद साबित होता है।