How To Heal From Good Girl Trauma: हर बच्चे के लिए उसके मां-बाप सब कुछ होते हैं। इसी तरह मां-बाप के लिए बच्चा उनकी पूरी दुनिया होता है। सभी मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा बहुत आदर्श बने। ऐसे में कुछ लोग बच्चों को ज्यादा कंट्रोल करने लगते हैं। उन्हें बचपन से ही बडों जैसा व्यहवार करना सीखा देते हैं। लेकिन यह चीज न सिर्फ बच्चे का बचपन छीन लेती है, बल्कि उनकी मेंटल हेल्थ को भी काफी प्रभावित करती है। इन्हीं चीजों की मिली-जुली स्थिति है गुड गर्ल ट्रॉमा। ऐसे में लड़की पर बचपन से ही एक आदर्श लड़की बनने का दवाब बनाया जाता है। यह न सिर्फ बच्चे को बचपन से ही सीरियस बना देती है, बल्कि इसके कारण उनकी मेंटल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है। इस बारे में जानकारी देते हुए मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और साइकोलॉजिस्ट ललिता सुग्लानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इस ट्रॉमा के बारे में।
गुड गर्ल ट्रॉमा क्या होता है? What Is Good Girl Trauma
गुड गर्ल ट्रॉमा से ग्रस्त लोग अपने से पहले हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं। ऐसे व्यक्ति दुनिया के सामने सभ्य और संस्कारी बने रहने के लिए अपनी जरूरतों को नजरअंदाज करने लगते हैं। यह आदत उनमें बचपन से बनाई जाती है। जैसे कि अगर आप क्लास में टॉप करेंगे, तो सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे।
गुड गर्ल ट्रॉमा के संकेत क्या-क्या होते हैं? Symptoms of Good Girl Trauma
हर चीज में परफेक्शन ढूंढना- Perfectionism
ऐसे में लड़की हर चीज में परफेक्शन ढूंढने की कोशिश करती है। उसे किसी भी चीज में कोई कमी बर्दाश्त नहीं होती है। बार-बार ऐसे बिहेवियर के कारण यह ट्रॉमा बन जाता है। क्योंकि उसे बचपन से ही परफेक्शन सिखाते हुए बड़ा किया गया होता है।
लोगों को खुश रखने की कोशिश करना- Trying To Keep People Happy
ऐसे में लड़की दूसरों की खुशी के बारे में ज्यादा सोचती है। वह उन्हीं कामों को करना पसंद करती है, जो उसे लोगों के सामने सभ्य दिखा सके। साथ ही, जिन कामों को करने में उसे लोगों की भलाई लगती है।
दूसरों की जरूरतों को पहले समझना- Putting The Needs of Others First
अगर आप भी अपनी जरूरतों से पहले हमेशा दूसरों को रखते हैं, तो यह भी इस ट्रॉमा का संकेत माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति हमेशा अपनी परेशानी समझकर दूसरों को समझने की कोशिश करता है। इससे व्यक्ति अपनी वैल्यू हमेशा गिराता रहता है।
कॉन्फिडेंस की कमी होना- Lack of Confidence
गुड गर्ल ट्रॉमा से ग्रस्त लड़की में कॉन्फिडेंस की कमी हमेशा रहती है। ऐसे लड़कियों को कोई भी काम खुद करने में हिचकिचाहट रहती है। इसलिए वो कोशिश करते हैं कि हमेशा दूसरों के जरिये ही आगे बढ़ें।
खुद को परफेक्ट न समझना- Self Doubted
इस ट्रॉमा से ग्रस्त लड़की हमेशा खुद को परफेक्ट नहीं मानती है। उसे हमेशा लगता है कि वो अच्छी नहीं लगती है या उसमें कोई कमी है। उसे हमेशा लगता है कि दूसरे लोग उससे ज्यादा परफेक्ट हैं।
अगर आपको भी ये समस्या हो रही है, तो आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर काम करने की जरूरत है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version