
What Causes Dizziness While Moving Head: सिर घुमाने या थोड़ा सा गर्दन इधर-उधर करने पर कई बार लोगों को चक्कर आने लगता है। अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अक्सर सिर घुमाते ही सिरदर्द होना किसी गंभीर समस्या का संकेत होता है, इसे नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। वैसे तो चक्कर आने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं, लेकिन सिर घुमाते ही चक्कर सा महसूस होना एक गंभीर परेशानी का संकेत होता है। सिर घुमाते ही चक्कर आने की समस्या कई लोगों में कान से जुड़ी परेशानी बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो (बीपीपीवी) के कारण भी होती है। इसके अलावा कई दूसरे कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं सिर घुमाते ही चक्कर आने के पीछे क्या कारण होते हैं?
सिर घुमाते ही चक्कर क्यों आता है?- What Causes Dizziness While Moving Head in Hindi
चक्कर आने की पीछे वैसे तो कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। शारीरिक कमजोरी या बीमारी की वजह से भी लोगों में चक्कर आने की समस्या हो सकती है। लेकिन सिर घुमाते ही या गर्दन मोड़ते ही चक्कर आना सामान्य नहीं होता है। यह समस्या बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो (बीपीपीवी) के कारण होती है। इस समस्या को वर्टिगो का सबसे सामान्य कारण भी माना जाता है। मायो क्लिनिक पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस समस्या में आपको एक सनसनी महसूस होती है या ऐसा लगता है कि आपके सिर के अंदर का हिस्सा घूम रहा है। यह परेशानी लोगों को बिस्तर पर सोते समय भी हो सकती है। लंबे समय तक इस परेशानी का शिकार होने पर मरीज की स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Vertigo: वर्टिगो (चक्कर आने) का कारण क्या है? जानें इसके लक्षण, इलाज और बचाव के उपाय
सिर घुमाते ही चक्कर आना या बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
- सिर में गंभीर चोट लगने के कारण
- बढ़ती उम्र के कारण
- कान में गड़बड़ी के कारण
- सिर की स्थिति में बदलाव
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में चक्कर आने के हो सकते हैं ये 5 कारण
बीपीपीवी के लक्षण- Benign Paroxysmal Positional Vertigo Symptoms
सिर घुमाते ही चक्कर आने की समस्या बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो के कारण होती है। इस समस्या के लक्षण ये हो सकते हैं-
- चक्कर आना
- सिरदर्द
- सिर के भीतर कुछ घूमने का अहसास
- उल्टी और मतली
सिर घुमाते ही चक्कर आने का इलाज और बचाव
कुछ लोगों में यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। जिनमें इसके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं उन्हें डॉक्टर जांच के बाद एंटीवर्टिगो दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। नियमित रूप से व्यायाम और योग का अभ्यास करने और हेल्दी डाइट लेने से आप इस गंभीर समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version