Doctor Verified

एक आंख से धुंधला दिखने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इस समस्या से बचाव के टिप्स

What Causes Blurry Vision in One Eye: एक आंख से धुंधला दिखाई देने की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जानें इससे बचाव के टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक आंख से धुंधला दिखने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इस समस्या से बचाव के टिप्स


What Causes Blurry Vision in One Eye: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आंखों पर नकरात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसकी वजह से आपके आंख की रोशनी भी कमजोर होती है। अचानक आंखों से धुंधला दिखना या एक आंख की रोशनी कमजोर होना भी खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण हो सकता है। कई बार स्ट्रोक और ब्लड सर्कुलेशन में खराबी के कारण परेशानियां बढ़ जाती हैं। एक आंख से कम दिखना या धुंधला दिखाई देना सामान्य नहीं है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अचानक विजन ब्लर होना मेडिकल एमरजेंसी होता है और इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, एक आंख से धुंधला क्यों दिखता है और इस समस्या से बचाव के टिप्स।

एक आंख से धुंधला दिखने के कारण- Causes Of Blurry Vision in One Eye in Hindi

एक आंख से धुंधला दिखाई देने की समस्या आम नहीं है। इस परेशानी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ लोगों में इंजरी या स्ट्रोक के कारण यह समस्या होती है। बढ़ती उम्र में धुंधला दिखाई देने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह कहते हैं कि डायबिटीज, चोट लगने और बढ़ती उम्र के कारण धुंधला दिखने की समस्या ज्यादातर लोगों में होती है। इसके अलावा कई अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।

What Causes Blurry Vision in One Eye

इसे भी पढ़ें: मोतियाबिंद से बचाव में मदद कर सकते हैं ये घरेलू उपाय, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

एक आंख से धुंधला दिखाई देने के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

1. नर्व्स में ब्लड की सप्लाई में दिक्कत आने के कारण भी एक आंख से धुंधला दिखाई दे सकता है। इस परेशानी को डिटैच्ड रेटिना की समस्या भी कहते हैं।

2. आंख में या इसके आसपास ब्लड क्लॉट होने के कारण भी आपको एक आंख से धुंधला दिखाई दे सकता है।

3. मोतियाबिंद की समस्या के कारण एक आंख से धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्यों अचानक दिखने लगता है धुंधला? जानें धुंधलापन के 8 कारण और बचाव के लिए जरूरी टिप्स

4. स्ट्रोक आने के कारण भी आपको एक आंख से धुंधला दिखाई दे सकता है। इसकी वजह से एक आंख की रोशनी भी जा सकती है।

5. ग्लूकोमा की समस्या में भी आपके आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इसकी वजह से आपकी एक आंख की रोशनी जा सकती है।

धुंधला दिखने से बचाव के उपाय-  Blurry Vision Prevention in Hindi

आंख से धुंधला दिखने की समस्या ज्यादातर लोगों में बढ़ती उम्र के कारण होती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आंख की रोशनी ठीक रखने के लिए डाइट में आंखों के लिए हेल्दी माने जाने वाले फूड्स को शामिल करें। इस समस्या से बचने के लिए हाई फैट और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें। इसके अलावा तनाव या स्ट्रेस को कम करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें। आंखों से जुड़ी परेशानियां स्मोकिंग और शराब का सेवन करने से बढ़ जाती हैं, इनसे दूरी बनाएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या एक प्रेगनेंसी के बाद दूसरी में आ रही है परेशानी? जानें सेकेंड्री इंफर्टिलिटी का कारण और बचाव

Disclaimer