
रोजाना की जीवनशैली में ऐसी कई चीजें हैं जिसको हम बिना किसी के कहे अपने आप करने लगते हैं। इन्हीं में से एक है रोजाना ब्रश करना यानी अपने दांत साफ करना। हर कोई रोजाना सुबह उठकर ब्रश करना नहीं भूलता होगा। लेकिन कुछ लोग उन में से ऐसे भी होंगे जो ब्रश करने को जरूरी नहीं समझते होंगे या फिर कुछ ऐसे भी होंगे जो सुबह ब्रश न करके दिन में किसी और समय करते हों।
ब्रश सुबह ही करनी है इसे लेकर कोई नियम नहीं है, हम सुबह ब्रश अपने आपको ताजा महसूस और अपने मुंह को ताजा करने के लिए करते है जिससे की हम किसी बैक्टीरिया या फिर इंफेक्शन की चपेट में न आ जाएं। लेकिन डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि अगर आप अपने दांतों और मुंह को साफ रखते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे से भी दूर रह सकते हैं। वहीं, कुछ लोग दिन में सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करते होंगे जिससे कि वो अपने आपको ताजा महसूस कर सकें और किसी प्रकार के संक्रमण में न आएं।
दातों और मुंह की सफाई को लेकर नाईजीरियन डेंटल एसोसिएशन ने कहा है कि बेहतर स्वच्छता का पालन करना एक सही निर्णय है जिसे सभई को मुंह और शरीर के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पूरा करना बहुत ही जरूरी है। एसोसिएशन के मुताबिक, दांतों का हाल आपकी आदतों को भी दिखाता है। एक तरह से दांत हम क्या खाते हैं, क्या पीते हैं और हम किस तरह की ब्रश का इस्तेमाल करते हैं।
दांत और मुंह के जरिए हमारे शरीर में कई तरह के बैक्टीरिया जा सकते हैं और हम किसी भी संक्रमण के चपेट में काफी आसानी से आ सकते हैं। इसलिए ये जरूर हो जाता है कि हम अपने दांत और मुंह को अच्छी तरह से साफ रखें। आइए जानते हैं कि आप किस तरह अपने दांतो को साफ रख सकते हैं और दांत और मुंह की सफाई के जरिए कैसे खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
ब्रश और पेस्ट होनी चाहिए बेहतर
दांत को साफ करने से पहले आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप एक सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आपको फ्लोराइड वाली पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपके और आपके दांत दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन 10 टिप्स से दांतों की चमक हमेशा रहेगी बरकरार
शुगर का सेवन करें कम
जरूरी नहीं कि सिर्फ दांतों को ही साफ करना हमारे लिए काफी हो जाता है। हम जिन चीजों का सेवन करते हैं वो भी सीधा हमारे मुंह और दांतों पर असर करते हैं। आप कोशिश करें कि शुगर का सेवन कम से कम मात्रा में करें। इसके साथ ही किसी भी ड्रिंक्स को पीने के लिए पाइप यानी स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें।
डेंटल केयर
कई बार दांतों में होने वाली समस्या हमे पता नहीं चल पाती और जब वो गंभीर हो जाती है तब हमे परेशान करती है। इससे बचने के लिए आप कोशिश करें कि साल में करीब 2 बार आप डेंटल से जरूर मिलें। जिससे की डॉक्टर की ओर से की गई जांच में आपके दांतों की स्थिति का पता चल सके।
इसे भी पढ़ें: दांतों और मसूड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 10 ओरल केयर टिप्स
टूथपिक का इस्तेमाल न करें
कई लोगों की आदत होती है कि वो रोजाना खाना खाने के बाद अपने दांतों में टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। जबकि आपको टूथपिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसके साथ ही टूथपिक को बार-बार दांतों के बीच में डालने से ये दांतों के बीच में गैप को बढ़ाते हैं।
Read More Articles On Other Diseases In Hindi