Ways To Get Rid Of Period Bloating: महिलाओं को पीरियड्स का हर महीने सामना करना पड़ता है। कई बार पीरियड्स से पहले या पीरियड्स होने के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याएं जैसे पेट दर्द, पेट खराब, शरीर में दर्द, सुस्ती, बैचेनी, ब्लोटिंग और थकावट जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अक्सर महिलाएं इन समस्याओं को कम करने के लिए कई तरह की पेनकिलर का सेवन करने लगती हैं। यह पेनकिलर शरीर के लिए नुकसानदायक होने के साथ लंबे समय तक इनके उपयोग से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इन दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए। पीरियड्स के दौरान कई बार महिलाओं को ब्लोटिंग की समस्या काफी परेशान करती हैं। यह समस्या होने पर महिला न, तो ठीक से कुछ खा पाती है और न ही ठीक से सो पाती है। ब्लोटिंग होने से पेट में गैस बनने लगती है और पेट भी फूल जाता है। पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग को कम करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। यह तरीके जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
घर का बना खाना खाएं
पीरियड्स के दौरान हम क्या खाते हैं इस बात का असर ब्लोटिंग पर सीधा असर होता है। कई बार पीरिड्स होने पर महिलाएं बाहर से मंगा कर खाना कर खा लेती है। बाहर के मंगाए हुए खाने में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो पेट में ब्लोटिंग के साथ शरीर में सूजन भी बढ़ा सकता हैं। ऐसे में कोशिश करें कि पीरियड्स के दौरान बाहर का खाने से बचें।
एरोबिक व्यायाम करें
पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग को कम करने के लिए एरोबिक व्यायाम की मदद ली जा सकती हैं। यह व्यायाम करने से पीएमएस लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। एरोबिक एक्सरसाइज करने से पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता है और ब्लोटिंग की समस्या से बचाव होता है।
प्रोटीन का सेवन करें
पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग से बचने के लिए डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करें। साथ ही हेल्दी फैट और पोटेशियम रिच डाइट का भी सेवन कर सकते हैं। डाइट में चिकन, मछली और टोफू के साथ केले, खरबूजे और टमाटर का भी सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान दर्द कर देता है बेहाल? इसे दूर करने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 4 टिप्स
ज्यादा फाइबर का सेवन न करें
फाइबर का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन पीरियड्स के दौरान महिलाओं को फाइबर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा फाइबर के सेवन से शरीर में सूजन होने के साथ ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती हैं।
कैफीन और अल्कोहल का सेवन कम करें
पीरियड्स के दौरान कैफीन और अल्कोहल का सेवन कम करना चाहिए। इनके सेवन से पाचन तंत्र खराब हो सकता है और आंतों में जलन पैदा हो सकती है। कैफीन और अल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट भी करते हैं और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ाते हैं।
पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग को कम करने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो इन तरीकों को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय लें।
All Image Credit- Freepik