मानव शरीर के लिए पानी कितना जरूरी होता है यह तो आप सभी जानते ही होंगे। पानी हमारे खाने से मिले पोषण को घुलने में और गंदगी को शरीर से बाहर निकाल पाने में मदद करता है। लेकिन कई बार जब पानी शरीर से पसीने, मूत्र या आंसू के रूप में नहीं निकल पाता है और शरीर में ही जमा हो जाता है, तो उसे वॉटर रिटेंशन (Water Retention) कहा जाता है। मेडिकल भाषा में इसे एडिमा (Edima) भी कहते हैं। कुछ समय के लिए ये स्थिति हो, तो सामान्य मानी जाती है और आसानी से ठीक की जा सकती है। लेकिन अगर आपको यह स्थिति एक हफ्ते से अधिक समय के लिए रहती है तो आप को अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लेनी चाहिए।
फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा के लिवर ट्रांसप्लान्ट और जीआई सर्जरी विभाग के डायरेक्टर व चेयरमैन, डॉक्टर विवेक विज के अनुसार हार्मोन बदलाव और ज्यादा नमक का सेवन आपके शरीर में वॉटर रिटेंशन (Water Retention) का कारण बन सकता है। असल में हमारा शरीर मुख्य रूप से पानी से बना है। जब शरीर में वॉटर लेवल संतुलित नहीं होता, तो आपके शरीर में यह समस्या उत्पन्न होने लगती है। इस कारण आपको अपने शरीर का अचानक से वजन बढ़ा हुआ शरीर पर सूजन दिखने लगती है और आप थोड़ा कम एक्टिव महसूस करते हैं। वॉटर रिटेंशन (Water Retention) एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है। कई वजहों से यह हो सकता है जैसे- डाइट, पीरियड्स, आनुवंशिकी कारक आदि। लेकिन आप जीवनशैली में कुछ बदलाव कर समस्या से निजात पा सकते हैं।
Image Credit- loungedoctor
क्या हैं शरीर में पानी जमा होने के लक्षण (Symptoms of Water Retention)
- जब आप डाइट करने के बावजूद भी अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं।
- आपके टखनों में सूजन देखने को मिलती है।
- बिना किसी कारण के ही बहुत कम समय के अंदर बहुत अधिक वजन बढ़ जाना।
- आपका पेट फूल जाना।
- स्किन को दबाने पर गड्ढा बन जाना
इसे भी पढ़ें: क्यों जमा होता है शरीर में पानी (वाटर रिटेंशन)? जानें शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के 8 तरीके
कैसे पता करें शरीर में जमा हो गया है पानी?
वॉटर रिटेंशन पता करने के लिए आप अपने पैर, पिंडली और टखने को (सूजन वाली जगह को) दबाएं और कुछ सेकेंड्स रुकें। अगर आपके सूजन वाली जगह पर गड्ढा बन जाता है, तो ये वॉटर रिटेंशन है। प्रेशर अंगूठे द्वारा धीरे धीरे लगाएं और अगर वॉटर रिटेंशन होगा तो आपको अपनी स्किन पर वह महसूस होगा।
वॉटर रिटेंशन का कारण (Causes For Water Retention)
- अगर आप के शरीर में प्रोटीन की कमी होगी तो भी आपको वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है।
- कुछ लोगों का शरीर कई प्रकार के खाने पचा नहीं पाता है तो इसलिए भी वॉटर रिटेंशन हो जाता है।
- एनीमिया भी कई बार वॉटर रिटेंशन का कारण होता है।
- अगर आप को लीवर, हृदय और किडनी से संबंधित कोई स्थिति होती है तो भी आप वॉटर रिटेंशन का सामना कर सकते हैं।।
- अगर आप के इलाके में अत्यधिक गर्मी होती है तो भी वॉटर रिटेंशन हो सकता है।
- हाई ब्लड प्रेशर और स्टीरॉयड आदि दवाइयों का सेवन करने से भी हो वॉटर रिटेंशन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पानी भी बढ़ा सकता है आपका वजन, जानें शरीर में पानी जमा करने वाले 5 कारण
वॉटर रिटेंशन को आप कैसे कम कर सकते हैं (How To Treat)
अपना पोटेशियम का सेवन बढ़ा दें
अगर आप अपना वॉटर रिटेंशन कम करना चाहते हैं तो आप को अपना पोटेशियम का सेवन अधिक कर देना चाहिए। उन फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं जिनमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। खाद्य पदार्थों का सेवन सप्लीमेंट्स आदि से अधिक प्रभावी रहेगा।
विटामिन बी 6 का सेवन भी बढ़ा दें
पोटेशियम का सेवन बढ़ाने के साथ साथ ही आप को अपना विटामिन बी 6 वाली चीजों का सेवन भी बढ़ा देना चाहिए। ताकि वॉटर रिटेंशन कम हो सके।
Image Credit- fashionlady
जंक फूड को कर दें कम
जंक फूड में नमक की मात्रा अधिक होती है और सोडियम का अधिक सेवन करने से आप का वॉटर रिटेंशन बढ़ सकता है। इसलिए आप को जंक फूड का सेवन करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए और इसकी बजाए अपनी डाइट पोषण तत्त्वों से भरपूर रखनी चाहिए। अगर जंक फूड के अलावा भी आप अधिक नमकीन चीजों का सेवन करते हैं तो उन का सेवन करना भी आप को अधिक से अधिक अवॉइड करना चाहिए और खाने में भी बहुत कम नमक का ही प्रयोग करना चाहिए।
हर्बल चाय का सेवन करें
अगर आप हर्बल चाय आदि का सेवन करते हैं तो भी आप को वॉटर रिटेंशन से निजात पाने में काफी मदद मिल सकती है।
अगर आप कसावदार स्टॉकिंग पहनते हैं तो भी आप को वॉटर रिटेंशन में मदद मिल सकती है। जो लोग वॉटर रिटेंशन के मरीज हैं वह आम तौर पर ओवर वेट ही पाये जाते हैं। इसलिए अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में यह सब बदलाव जरूर एड करें।
Main Image Credit- top10homeremedies
Read More Articles on Other Diseases in Hindi
Read Next
कम उम्र में गठिया (गाउट) होने के हो सकते हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव के उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version