सुबह उठते ही आप भी भूल जाते हैं रात में देखे हुए सपने? हो सकती है आप में इस विटामिन की कमी

आप भी अपने रात के देखे हुए सपनों को याद रखना चाहते हैं? खाने में शामिल करें ये विटामिन और जानें कैसे है ये आपके लिए फायदेमंद।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही आप भी भूल जाते हैं रात में देखे हुए सपने? हो सकती है आप में इस विटामिन की कमी


रात में सोने के बाद अक्सर हम सब कुछ भूल जाते हैं, जो कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शरीर के लिए भी बहुत अच्छा है। पर हम में से कुछ लोगों को अक्सर लगता है कि रात में नींद में जो कुछ उन्होंने महसूस किया या जो  भी सपने देखा वो उन्हें याद  (loss of memory)रहना चाहिए था। वो सुबह उठ कर रात की बातों और सपनों को याद (Remembering Dreams)करने की कोशिश करते हैं। पर पूरी मेहनत करके भी वो इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। दरअसल ये सब हमारे मस्तिष्क का कमाल है। असल में ये सब शरीर में एक विटामिन की कमी के कारण होता है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड, द्वारा किए गए शोध की मानें, तो विटामिन बी 6 की कमी वाले लोगों को अपने सपने कभी याद नहीं रहते। उनका मस्तिष्क चीजों को याद करने के मामले में बहुत कमजोर होता है। वहीं ये शोध नींद और यादों को लेकर और भी बहुत कुछ कहती है, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

insidesleeping

सपने क्यों भूल जाते हैं (Why Do We Forget Our Dreams)?

ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड में शोधकर्ताओं ने इनसानों की याद करने की क्षमता और नींद को लेकर एक तुलनात्मक अध्ययन किया। ये शोध बड़ा ही रोचक है। इस शोध के दौरान शोधकत्ताओं ने व्यक्तियों के सपने को याद करने की क्षमता पर एक प्लेसबो रिसर्ट की। इसके लिए 100 प्रतिभागियों ने अध्ययन में स्वेच्छा से भाग लिया जहां उन्हें लगातार पांच दिनों तक कुछ सप्लीमेंट्स लेने को कहा गया। इस दौरान सोने से पहले इन लोगों को 240 मिलीग्राम विटामिन बी 6 दिया गया और कुछ लोगों को नहीं दिया गया। इसके बाद इसके परिणामों की तुलना की गई।

इसे भी पढ़े: सोने के दौरान इन 5 चरणों से गुजरती है आपकी नींद, जानें नींद के दौरान क्या करता है आपका मस्तिष्क

विटामिन बी 6 (Vitamin B6 helps people recall their dreams)

इस शोध के अंत में जब लोगों के सपने और उनकी याद करने की क्षमता को अध्ययन किया गया तो पाया गया कि कैसे विटामिन बी-6 आपकी यादाश्त बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। बता दें कि विटामिन बी-6 को पाइरिडोक्सिन भी कहा जाता है, जो बी कॉम्प्लेक्स समूह के आठ विटामिनों में से एक है। यह एक पानी में घुलनशील विटामिन है और इसे कई कार्यों को करने के लिए हमारे शरीर द्वारा जरूरी होता है। पर वहीं हमारा शरीर विटामिन बी 6 का उत्पादन नहीं कर सकता है इसलिए हमें इसे विभिन्न स्रोतों से प्राप्त करना होगा। इसके लिए आपको अपने भोजन आहार से प्रोटीन, कार्ब्स और वसा को संतुलित करना होगा। यह विटामिन हमारे तंत्रिका तंत्र और प्रतिरक्षा स्वास्थ्य के कार्य से भी जुड़ा हुआ है। इसी कमी को पूरा करने के लिए आप विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे कि केला, एवोकैडो, पालक, आलू, दूध, पनीर, अंडे, रेड मीट, लिवर और मछली आदि ले सकते है।

insidementalhealth

इसे भी पढ़े : Obesity And Brain Health: शरीर का अधिक वजन मस्तिष्‍क को बना सकता है बूढ़ा, जानें वजन कम करने के 5 आसान तरीके

अध्ययन के सह-शोधकर्ता डॉ. एसपी की मानें, तो  विटामिन का सेवन प्रतिभागी की स्वप्नशीलता और उनके सपने के विचित्रता या उनके नींद के अन्य पहलुओं को प्रभावित करता है। विटामिन-6 लेने से पहले प्रतिभागियों ने शायद ही कभी अपने सपने को याद किया, लेकिन बाद में उन्होंने इसमें सुधार की सूचना दी। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि यह पोषक तत्व आपके सपने को याद करने में कैसे मदद करता है और इसके पीछे के रहस्य को जानने के लिए और अधिक शोध किया जा रहा है।

Read more articles on Health-News in Hindi

Read Next

Breast cancer awareness month: स्तनों के आकार से की जा सकती है ब्रेस्ट कैंसर की पहचान? शोध में हुआ खुलासा

Disclaimer