विटामिन K कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां

 विटामिन K की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं किन-किन सब्जियों में विटामिन K पाया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
 विटामिन K कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां

अनहेल्दी खान-पान  की वजह  शरीर को जरूरी विटामिन्स नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में जब शरीर में विटामिन्स की कमी होती है, तो कई रोग होने का जोखिम बना रहता है।   जिस तरह हमारे शरीर के लिए विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन सी जरूरी होता है, ठीक उसी तरह विटामिन K लेना भी जरूरी होता है। विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाने और  ब्लड सेल्स का निर्माण करने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में विटामिन K  जरूरी शामिल करना चाहिए। विटामिन के लेने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं-

हरी बींस

विटामिन K हरी बींस से अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इन ग्रीन बींस का प्रयोग हम कई तरह से कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए बींस और आलू की सब्जी बनाकर, टोस्ट में और सूप आदि में किया जा सकता हैं। बींस मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। बींस हाई ब्लड प्रेशर को  नियंत्रित करने  में भी मददगार होते हैं।  इनके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं और  दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

पालक

पालक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन K के साथ फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पालक शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। पालक को डायबिटीज में भी आसानी से खाया जाता है। पालक खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। ये पेट के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में पर्याप्त मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। ब्रोकली में कई तरह के एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ब्रोकली को सलाद, यासब्जी के रूप में खाया जा सकता है। विटामिन K के अलावा इसमें  कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, जिंक आदि भी पाए जाते हैं। ब्रोकली के सेवन से डाइजेशन में भी सुधार होता है।

शलजम

शलजम का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शलजम में विटामिन K के अलावा विटामिन सी, फॉलेट और कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शलजम आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाता है। 

चुकंदर 

ये तो सब जानते हैं कि चुकंदर खून बढ़ाने में मददगार होता है, लेकिन इसके साथ चुकंदर में विटामिन K भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चुकंदर वजन को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है। चुकंदर का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। 

Vitamin K foods

इसे भी पढ़ें- मॉनसून के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां, हो सकता है नुकसान

विटामिन K लेने के फायदे

विटामिन K के सेवन से हृदय रोग होने का खतरा कम होता है।

ये हड्डियों में कैल्शियम पहुंचाकर उन्हें मजबूत बनाता है।

विटामिन K का सेवन शरीर में ग्लूकोज के स्तर को कम करके डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

हड्डियों के फ्रेक्चर के खतरे को कम करने में मददगार होता है।

विटामिन K मासिक धर्म में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद कर सकता है।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

डायबिटीज में चाय के नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

Disclaimer