सुबह को एक्सरसाइज करने से शरीर और मन दोनों दुरूस्त रहते हैं और आप सारा दिन खुद को तरो-ताजा और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। लेकिन अच्छी सेहत के लिए जरूरी है पाचक शक्ति का मजबूत होना। यदि पेट में गैस, अपच और कब्ज की शिकायत लंबे समय से हो तो इसका सीधा सा मतलब यह है कि आपकी पाचक शक्ति ठीक नहीं है। हालांकि नियमित रूप से व्यायाम कर व दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव कर पाचन क्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। चलिये जानें कैसे एक्सरसाइज पाचन शक्ति को बढ़ाती है और इसके लिये किस तरह की एक्सरसाइज और योग आदि किये जाने चाहिये।
एक्सरसाइज और पाचन तंत्र
नियमित योग व व्यायाम करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, और शरीर बेहतर ढंग से पोषक तत्वों को ग्रहण कर पाता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होती है। रोजाना योग व एक्सरसाइज करने से पेट संबंधी आम समस्याओं जैसे, एसिडिटी, कब्ज़ आदि को दूर करने में मदद मिलती है। चलिये जानें उन एक्सरसाइज के बारे में जिनसे पाचन क्रिया मजबूत होती है। इसके लिये आप निम्न एक्सरसाइज कर सकेत हैं।
पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज
मल का असंयम (ठीक के शौच न हो पाना) आंत्र संबंधी समस्याओं का एक बड़ा कारण हो सकता है। पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करने से इस समस्या से निपटा जा सकता है। इसके लिये बस आपको दिम में कुछ मिनटों के लिये अपने पेल्विक फ्लोर मसल्स को 30 से 50 बार भीतर और बाहर करना होता है। इसके अलावा आप रोजना सिट अप्स का अभ्यास भी कर सकते हैं। इन दोनों तरह के एक्सरसाइज से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
पाचन तंत्र के लिये योगासन
उस्तरासन को कैमल पोज़ भी कहा जाता है। क्योंकि आसन को करते में कमर स्ट्रेच होती है, सिर थोड़ा झुका हुआ रहता है और पेट उठा हुआ रहता है। इस आसन की मदद से पेट और पीठ के निचले हिस्से का शुद्धीकरण होता है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसके अलावा आप पाचन को सही करने के लिये पवनमुक्तासन, धनुरासन, नौकासन, सेतुबंधासन, हलासन तथा पश्चिमोत्तान का अभ्यास भी कर सकते हैं।
Images source : © Getty Images
Read More Article On Exercise & Fitness in Hindi.