Unexplained Weight Loss Causes: वजन कम करने के लिए अक्सर लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके लिए घंटो जिम में पसीना बहाने के साथ हेल्दी डाइट का भी सेवन करते हैं। मोटापा आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपका बिना किसी कारण से तेजी से वजन कम होने लगे, तो यह कई तरह की बीमारियां होने का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग वजन कम होने को अच्छा मानते है या फिर इसे हल्के में लेते हैं। लेकिन अगर आपका वजन अचानक से कम हो रहा है, तो आपको कुछ टेस्ट अवश्य करा लेने चाहिए। बहुत सी बीमारियों का शुरुआती लक्षण वजन कम होना हो सकता है। ऐसे में अगर आपका भी वजन तेजी से गिर रहा है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। अचानक से वजन कम होने के कारण कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
डायबिटीज
डायबिटीज होने पर शरीर में अचानक से वजन कम होने का लक्षण नजर आ सकता है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज होने पर। यह डायबिटीज खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है। ऐसे में अगर आपका वजन कम हो रहा है, तो डायबिटीज का टेस्ट अवश्य कराएं। दवाइयों के सेवन और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने से डायबिटीज को कंट्रोल में किया जा सकता है।
हाइपरथायरायडिज्म
हाइपरथायरायडिज्म के कारण भी कई बार वजन तेजी से गिरता है। हाइपरथायरायडिज्म तब विकसित होता है जब थायरॉयड ग्रंथि बहुत अधिक थायराइड हार्मोन बनाती है। ये हार्मोन शरीर में चयापचय सहित कई कार्यों को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में यह बढ़ने पर वजन गिरना शुरू हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में आंखों में जलन और खुजली के हो सकते हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
डिप्रेशन
कई बार स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन के कारण भी तेजी से वजन कम होता है। डिप्रेशन होने पर व्यक्ति अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखता है। इस कारण उसका वजन तेजी से कम होना शुरू हो सकता है। कई बार डिप्रेशन मस्तिष्क के उन हिस्सों को प्रभावित करता है, जो भूख को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में डिप्रेशन होने पर भूख कम लगती है।
हृदय रोग
कई बार तेजी से वजन गिरने का कारण हृदय रोग भी हो सकता है। कई बार वजन गिरना हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों मे से हो सकता है। अगर आपका वजन तेजी से गिर रहा है, तो हार्ट का चेकअप अवश्य कराएं। साथ ही कई बार वजन गिरने का कारण लंग्स और किडनी भी हो सकते हैं।
रूमेटोइड अर्थराइटिस
रूमेटोइड अर्थराइटिस बीमारी आजकल काफी लोगों में देखने को मिल रही है। इसका एक कारण खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी हो सकता है। यह समस्या 30 से 50 की उम्र में होने की संभावना ज्यादा रहती है। यह बीमारी होने पर शुरुआती लक्षण यह नजर आ सकता है।
अचानक से वजन कम होने के कारण यह बीमारियां हो सकती हैं। ऐसा होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik