लो कार्ब्स डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो डाइट में शामिल करें इन 5 तरह के आटे की रोटी

लो कार्ब्स डाइट में लोग गेंहू की रोटी नहीं खाते हैं। जानें ऐसे में किस आटे की रोटी फायदेमंद होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लो कार्ब्स डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो डाइट में शामिल करें इन 5 तरह के आटे की रोटी


Low Carbs Flour Options: अधिकतर घरों में लोग गेंहू की रोटी खाना ही पसंद करते हैं। डाइट में कार्ब्स एड करने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन जो लोग वेट लॉस डाइट पर होते हैं, उन्हें गेंहू कम खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को ग्लूटन पच नहीं पाता है उन्हें भी गेंहू अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। इनकी जगह डाइट में लो कार्ब्स और ग्लूटन फ्री चीजों के आटा शामिल किया जा सकता है। जो लोग वेट लॉस डाइट पर होते हैं, वो लोग कार्ब्स आटे की रोटी खाना पसंद करते हैं। आइये लेख में जानें लो कार्ब्स के लिए कुछ हेल्दी आटे के ऑप्शन।

01 - 2024-12-25T110330.079

लो कार्ब्स डाइट में किस आटे की रोटी खानी चाहिए? Types of Low Carb Flours Options To Include In Diet

नारियल का आटा- Coconut Flour

गेहूं के आटे की जगह आप नारियल का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, तो इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। इसे आप स्मूदी या लड्डू बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से भूख कंट्रोल होगी और कैलोरी इंटेक भी कम होगा।

ओट्स का आटा- Oats Flour

गेहूं के आटे की रोटी के बजाय आप ओट्स की रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद काफी हद तक गेहूं जैसा हो होता है। इसके सेवन से भी जल्दी भूख नहीं लगती है। वेट लॉस के लिए ओट्स परफेक्ट ऑप्शन है। ओट्स में फाइबर और प्रोटीन भी होता है, जिससे मसल्स और डाइजेशन भी ठीक रहेगा।

इसे भी पढ़ें- रागी और गेहूं: सेहत के लिए कौन-से आटे की रोटी होती है ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में मौजूद पोषक तत्व

मक्के का आटा- Chickpea Flour

सर्दियों के लिए मक्के की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है। मक्का शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसके सेवन से भूख कंट्रोल रहती है। इसे आप रोटी, पराठा या पूरी बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

रागी का आटा- Ragi Flour

वेट लॉस के लिए डाइट एक्सपर्ट्स रागी की रोटी खाने की सलाह देते हैं। जिन लोगों का डाइजेशन अच्छा है उन्हें रागी जरूर खाना चाहिए। इसे आप स्मूदी और सूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में रागी की रोटी गेहूं का अच्छा विकल्प हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- घर में प्रोटीन से भरपूर दाल और आंवला से बनाएं ये टेस्टी सूप, जानें रेसिपी और फायदे

बाजरे का आटा- Bajra Flour

गेहूं के बजाय बाजरे की रोटी भी डाइट में शामिल की जा सकती है। इसे घी लगाकर खाने से ये जल्दी पचती है। आप बाजरा का सूप बनाकर भी पी सकते हैं। इसकी रोटी खाने से आपको पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। लो कार्ब्स होने के कारण यह वेट लॉस में मदद करता है।

इन हेल्दी ऑप्शन को आप डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

नया साल शुरू होने से पहले घर से बाहर फेंक दें ये 6 चीजें, रहेंगे सेहतमंद

Disclaimer