
दांत साफ करने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इसी में से एक दातुन (Datun) का इस्तेमाल भी है। दातुन किसी खास पेड़ की एक पतली टहनी से बना होता है। ये सदियों से गांवों में दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्यादातर लोग नीम के दातुन का इस्तेमाल करते हैं। नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके दातुन का इस्तेमाल करने से सेहत को काफी लाभ होता है। दातुन से दांत साफ करने से दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं। इससे दांतों का पीलापन दूर होता है और सांसों की बदबू से भी छुटकारा मिलता है। दातुन के लिए सिर्फ नीम ही नहीं, और भी कई पेड़ों की टहनियां इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से पेड़ों की टहनियों से बने दातून दातों के लिए अच्छे होते हैं (Types of datun for teeth whitening benefits in Hindi) -
1. अर्जुन का दातून
अर्जुन का पेड़, पत्ते और छाल औषधी के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। अर्जुन की लकड़ी का इस्तेमाल दातुन के तौर पर किया जा सकता है। अर्जुन के दातुन से दांत साफ करने से कई समस्याएं दूर होई हैं। इसमें अर्जुनेटिन और टैनिक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड को प्यूरीफाई करने में मदद करते हैं। अर्जुन की लकड़ी से बना दातुन करने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम होता है।
2. बबूल का दातून
नीम की तरह बबूल के पेड़ की टहनी से बना दातून भी दांतों के लिए फायदेमंद होता है। बबूल की लकड़ी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। बबूल के दातुन से दांत साफ करने से मसूड़ों से खून आना, मुंह के छालों और मुंह से बदबू आने की समस्या दूर होती है। बबूल की लकड़ी से दातुन करने से दांत सफेद और चमकदार बनते हैं। इससे गले में खराश की समस्या में भी काफी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें: दांतों को कीड़ों से बचाना है तो करें इन 5 चीजों का प्रयोग
3. अमरूद का दातून
अमरूद के फल के अलावा, उसके पत्ते और लकड़ी भी बेहद फायदेमंद होती है। अमरुद के पेड़ की टहनी का इस्तेमाल दातुन के तौर पर किया जा सकता है। अमरुद के दातुन में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। अमरुद का दातुन दांतों और मसूड़ों को स्वच्छ रखता है। इसकी लकड़ी में मौजूद रस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
4. आम का दातून
आम की टहनी से बना दातुन दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम की लकड़ी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आम के दातुन का इस्तेमाल करने से दांतों की सफाई होती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिससे मसूड़ों के दर्द और सूजन से जल्द राहत मिलती है। आम की लकड़ी के रस में मौजूद तत्व सेहत और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। आम के पेड़ को शुद्ध माना जाता है, इसलिए इसके दातुन का इस्तेमाल व्रत में भी किया जाता है।
5. बेर का दातून
बेर की लकड़ी का इस्तेमाल दातुन के तौर पर किया जा सकता है। बेर का दातून इस्तेमाल करने पर दांतों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। बेर की टहनी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। नियमित रूप से बेर का दातुन करने से दांत साफ और स्वस्थ बनते हैं। इससे गले में खराश की समस्या दूर होती है। इसके दातुन से निकलने वाले रस से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। आप बेर के दातुन का इस्तेमाल किसी भी मौसम में आसानी से कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्यों पीले हो जाते हैं दांत? इन उपायों से दूर करें दांतों का पीलापन
5 Best Datun For Teeth In Hindi: दांतों को साफ करने के लिए आप अर्जुन के पेड़, आम के पेड़, बेर के पेड़, अमरुद के पेड़ और बेर के पेड़ की टहनियों से दातुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।