धमनियों में जमा प्लाक को आयुर्वेदिक तरीके से हटाएं, 5 चीजों से बनाएं 'हर्बल चाशनी' और सुबह खाली पेट करें सेवन

धमनियां बंद होने से दिल की बीमारियों सहित कई रोगों का खतरा बढ़ता है। इसे खोलने के लिए घर पर बनाएं हर्बल चाशनी और रोज सुबह 1 चम्मच खाएं।

Sheetal Bisht
Written by: Sheetal BishtUpdated at: Aug 31, 2020 16:08 IST
धमनियों में जमा प्लाक को आयुर्वेदिक तरीके से हटाएं, 5 चीजों से बनाएं 'हर्बल चाशनी' और सुबह खाली पेट करें सेवन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

हर्ब्स में बहुत ताकत होती है। अगर आप सही हर्ब्स का प्रयोग करें, तो गंभीर बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। यही कारण है कि भारतीय आयुर्वेद का महत्व हजारों सालों से बना हुआ है। कोलेस्ट्रॉल केवल एक स्थिति नहीं है, बल्कि यह धमनियों में रुकावट और दिल के दौरे सहित कई अन्य स्वास्थ्य मुद्दों का एक बड़ा जोखिम कारक है। हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर वाले लोग कई पुरानी स्थितियों को विकसित करने के अधिक जोखिम में होते हैं, जो जीवन के लिए खतरा हो सकते हैं। इसलिए, डॉक्टरों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के जोखिमों को कम करने के लिए कम से कम सालभर या छह महीने में एक बार कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं। इसके साथ ही, शुरुआती पहचान कर समस्याओं को रोकने में मदद मिलतीहै। यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल का पता चला है, जो आपकी धमनियों के मार्ग को अवरुद्ध कर रहा है, तो यहां आपकी मदद करने के लिए एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक सिरप का नुस्‍खा है। यह आयुवेर्दिक सिरप आपको आर्टरी ब्‍लॉकेज से बचाएगा। 

धमनियां अवरुद्ध होती हैं तो बढ़ती है परेशानी?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण धमनियों में प्लाक जम जाता है। यह धमनी मार्ग को अवरुद्ध करता है और रक्त परिसंचरण में बाधा का कारण बनता है, जो धमनी रुकावट की स्थिति है। यह खून की आपूर्ति के लिए हृदय पर अतिरिक्त भार डालता है और हृदय की कई समस्याओं का कारण हो सकता है। यही कारण है कि कोलेस्ट्रॉल की स्क्रीनिंग को यह पता लगाना चाहिए कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित है या नहीं। एक बार जब आपकी धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं, तो आपको मेडिकल चेकअप और ट्रीटमेंट की आवश्यकता हो सकती है, जो एक महंगी प्रक्रिया है। इसलिए, आपकी धमनियों को खोलने और अपने दिल के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस प्रभावी घरेलू उपाय को आप जरूर आजमाएं। 

इसे भी पढ़ें: बीमारियों से बचाने और इम्‍युनिटी बूस्‍ट करने वाले काढ़े का अधिक सेवन डाल सकता है सेहत पर दुष्‍प्रभाव

Artery Blockage

धमनियों में रुकावट को रोकेगी ये हर्बल चाशनी

यह आयुवेर्दिक सिरप बनाना एक सरल और आसान तरीका है, जो आप अपने रसोई में मौजूद केवल 5 चीजों के साथ बना सकते हैं। आइए यहां इस आयुर्वेदिक सिरप को बनाने की आसान रेसेपी जानें। 

सामग्री :

इस चाशनी को बनाने के लिए आपको सिर्फ 5 चीजों का प्रयोग करना है। इसलिए सबसे पहले इन 5 चीजों को रख लें। एक कप अदरक का रस, एक कप लहसुन का जूस, सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर एक कप, नींबू का रस भी एक कप और चाशनी को स्वादिष्ट बनाने के लिए शहद 3 कप। अब आगे बताए गए तरीके से इसे बनाएं।

Artery Blockage Remedy

चाशनी बनाने का तरीका 

  • रुकी हुई धमनियों को खोलने के लिए आप ये आयुर्वेदिक सिरप बनाने के लिए सबसे पहले, सभी चार रस को एक पैन में डालें।
  • अब आप गैस चालू करें और मिश्रण को धीमी आंच में गर्म करें।
  • अब आप इस रस को 3/4th भाग होने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। 
  • अब आप इस मिश्रण को एक कटोरे में डाल दें। 
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो आप इसमें कच्चा शहद डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसे एक एयरटाइट जार या बोतल में डालकर रख दें और इसे रेफ्रिजरेटर में रखें।
  • रोज सुबह खाली पेट इस मिश्रण का एक चम्मच सेवन करें।

अवरुद्ध धमनियों या आर्टरी ब्‍लॉकेज को खोलने के अन्य तरीके

आयुर्वेदिक सिरप का सेवन करने के अलावा, आप धमनियों को साफ़ करने या खोलने के लिए अन्य प्रभावी तरीकों को भी अपना सकते हैं। आइए यहां दी गई कुछ अन्‍य जरूरी बातों का ध्‍यान रखें। 

    • जंक, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बंद कर दें। 
    • कैलोरी के उपभोग पर नियंत्रण करने का अभ्यास करें ताकि आप अनावश्यक कैलोरी का सेवन न करें, जिससे न केवल वजन बढ़ता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है।

  • खाने में अदरक और लहसुन का अधिक उपयोग करें क्योंकि यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और धमनियों को साफ करने में सहायक हैं।
  • खाने में सफेद की जगह ब्राउन राइस खाएं और मछली का सेवन भी कर सकते हैं, यह भी बेहद फायदेमंद है।
  • बादाम और अखरोट का सेवन करें, यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए अच्छा होता है।
  • अलसी और कद्दू के बीज का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद है।
  • सिगरेट और शराब पीने से बचें। 
  • रोजाना कम से कम 30-40 मिनट तक व्यायाम या योग व्यायाम करें, जिससे शरीर में रक्त संचार बढ़ेगा।

इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा कच्चे फल, ताजी सब्जियां, नट्स, मोटे अनाज, दाल और बीज खाएं क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपकी धमनी के ब्लॉकेज को खोलने का काम करता है। इसके साथ ही आप अपने कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाएं, ताकि आपको आने वाले खतरे का समय पता चल सके और आप समय पर उससे निपट सकें। 

Read More Article On Ayurveda In Hindi 

Disclaimer