कैंसर सेल्स से लड़ने में प्रभावी हैं ये 10 फूड्स, Luke Coutinho से जानें इन्हें खाने के खास फायदे

ये 10 कैंसर फाइटिंग फूड्स ना सिर्फ कैंसर से बचाव में मदद करते हैं बल्कि, कीमोथेरेपी के दौरान लेने से रिकवरी को तेज करते हैं।  जानते हैं इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैंसर सेल्स से लड़ने में प्रभावी हैं ये 10 फूड्स, Luke Coutinho से जानें इन्हें खाने के खास फायदे

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, पर हमारी लाइफस्टाइल इससे बचाव में या जल्द से जल्द रिकवर करने में मदद करती है। वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो (Luke Coutinho) की मानें, तो जो लोग किसी भी प्रकार के कैंसर से गुजर रहे हैं, वे अपनी डाइट में कुछ कैंसर फाइटिंग फूड्स को शामिल करें तो, इससे जल्दी रिकवर कर सकते हैं। इसके अलावा इन फूड्स की एक खास बात ये भी है कि ये कैंसर से बचाव में भी मददगार है। वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो की मानें, तो कैंसर से बचाव के लिए हमें उन फूड्स को रेगुलर खाने की जरूरत है जिनमें कि एंटीकैंसर न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये सेल्स में कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं और ये कीमोथेरेपी को सफल बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को कम करने में भी मददगार है। तो, आइए ल्यूक कॉन्टिहो से जानते हैं इन कैंसर से लड़ने वाले आहार (Top Cancer fighting foods) के बारे में विस्तार से।

Insideveges

1. क्रुसिफेरस सब्जियां

क्रुसिफेरस सब्जियां (Cruciferous vegetables) फाइटोकेमिकल्स  से भरपूर हैं जो कि कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। साथ ही इन सब्जियों में कैंसर से लड़ने वाले ग्लूकोसाइनोलेट्स यौगिक होते हैं, जो कि शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है। दरअसल, ग्लूकोसाइनोलेट्स आइसोथियोसाइनेट्स और इंडोल्स में टूट जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और कैंसर के खतरे कम करते हैं। इसके अलावा ये कुछ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो कि आंत, मुंह, गले और पेट के कैंसर से बचा सकती हैं। इसमें आप ब्रोकली, केल, बंद गोभी और गोभी। इसको आपको उबाल कर खा सकते हैं पर इसे कच्चा मत करें। साथ ही इसनें फाइबर, बीटा कैरोटिन, ल्यूटिन, फोलेट और कैरोटोनॉयड्स होते हैं, जो कि फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। 

2. पालक

पालक के फायदे कई हैं। ये कैरोटीनॉयड से भरपूर होते हैं, जिसमें कि ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं और ये कैंसर से बचाव में ममदगार है। दरअसल, पालक में पाए जाने वाले ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन, कैरोटेनॉयड्स से भरपूर होते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से बचाव में मददगार है। ये मुंह, एसोफेगस और पेट के कैंसर से बचा सकते हैं। इसके अलावा जो लोग ज्यादा मात्रा में पालक खाते हैं उनमें एसोफैगल कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है। साथ ही इनमें फोलेट भी होता है जो कि आपके शरीर को नई कोशिकाओं का उत्पादन करने और डीएनए की मरम्मत करने में मदद करता है। 

3. गाजर 

गाजर और गाजर का जूस दोनों ही कैंसर से लड़ने में मददगार है। इसमें फाल्कारिनॉल होता है जो कि कैंसर को रोकता है। साथ ही ये ब्रेन के फंक्शन को बेहतर बना कर कीमोथेरपी में मदद करता है।  साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन होता है,  जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा कर सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि गाजर सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। तो, आपकी सेहत के लिए गाजर खाना बहुत ही फायदेमंद है। 

3. सेब  

ल्यूक बताते हैं कि जिस भी फूड में एपीजेनिन (apigenin) होते हैं , वो कई प्रकार के कैंसर से लड़ने में प्रभावी है। सेब में पॉलीफेनोल्स होते हैं जिनमें एंटीकैंसर गुण होते हैं। पॉलीफेनोल्स पौधे-आधारित यौगिक हैं जो सूजन, हृदय रोग और संक्रमण को रोक सकते हैं। इसके अलावा सेब के फायदे कई हैं जिन्हें आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। 

इसे भी पढ़ें : पपीते के बीज पेट के कीड़ों से दिलाते हैं छुटकारा, डॉक्टर से जानें पपीते के बीज खाने के फायदे

4. चेरी

चेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करने में मदद कर सकते हैं। उदाहरण के लिए,  चेरी का अर्क स्तन कैंसर की कोशिकाओं के प्रसार को रोकता है और मरता है। साथ ही ये ब्रेन में सिंगनल को बेहतर बनाता है और कीमोथेरेपी को बेहतर बनाता है। 

5. अंगूर

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल का एक समृद्ध स्रोत हैं। रेस्वेराट्रोल में स्तन, लिवर, पेट और लसीका प्रणाली में कैंसर को शुरू होने से रोकने की क्षमता है। अंगूर में कुछ अन्य एंटीऑक्सीडेंट होतें है जो कि शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद है। 

Insidechamomiletea

6. कैमोमाइल टी 

कैमोमाइल टी (chamomile tea) कैफिन फ्री है और ये माइंड को रिलेक्स करता है। ये हर किसी को पीना चाहिए। ये  कीमोथेरेपी से गुजर रहे कैंसर रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कि ब्रेन के काम काज को बेहतर बनाते हैं, बॉडी को रिलेक्स करते हैं औक कीनोथेरेपी को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा आप इसमें लेमनग्रास मिला कर पी सकते हैं।  ये यौगिक ट्यूमर के विकास को रोक सकते हैं या कैंसर कोशिकाओं को रोक सकते हैं। साथ ही ये कई प्रकार के बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार है। 

7. हल्दी

हल्दी कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। इसमें करक्यूमिन (curcumin) होता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। करक्यूमिन कैंसर को रोकता है और इसके प्रसार को धीमा करता है।  पर हल्दी कीमोथेरेपी के बाद लें। ये स्वस्थ कोशिकाओं को रेडिएशन की क्षति से बचा सकता है।

8. ग्रीन टी

ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो आपके कैंसर से लड़ने वाले होते हैं। वे त्वचा, स्तन, फेफड़े और मूत्राशय के कैंसर से जुड़ी कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ग्रीन टी को पीकर आप अपने बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं और उन्हें रेडिकल्स से बचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : कमजोर पाचन से हैं परेशान तो खाएं पेट में 'पाचन एंजाइम' बढ़ाने वाले 8 फूड्स

9. ग्रीन जूस और कैंसर फाइटिंग फ्रूट जूस

ग्रीन जूस चाहे वो पालक से बने या फिर किसी और साग से ग्रीन जूस बना कर पी सकते हैं। इसके अलावा आप अनानास, पपीता और अनार से बने जूस का सेवन कर सकते हैं जो कि कैंसर से लड़ने के साथ शरीर को कुछ जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स देते हैं। साथ ही पेट और लिवर के लिए भी अच्छे हैं और इन्हें हेल्दी रखने में मददगार है। 

Insidenuts

10. काजू, पिस्ता और बादाम

काजू, पिस्ता और बादाम ये तीनों ही कैंसर फाइटिंग नट्स हैं। आप इन्हें भीगो कर खा सकते हैं। आप इन्हें भून कर खा सकते हैं। किसी भी तरह से खाएं ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स लड़ने में मदद करते हैं और उनके साइडइफेक्ट्स से बचाते हैं। साथ ही कैंसर के सेल्स लड़ने में भी मददगार हैं और कीमोथेरेपी के बाद तेजी से रिकवरी में मदद करते हैं। 

कैंसर से बचने के लिए आप इन फूड्स को रेगुलर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि हर एक चीज को बदल-बदल कर हर दिन बारी-बारी अपनी डाइट में शामिल करना है। ध्यान रहे कि रोज एक जैसी चीजें ना खाएं बल्कि अपनी डाइट में बदलाव करते रहें।

All images credit: freepik

Read Next

पपीते के बीज पेट के कीड़ों से दिलाते हैं छुटकारा, डॉक्टर से जानें पपीते के बीज खाने के फायदे

Disclaimer