Tofu vs Paneer: पनीर और टोफू दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद, जानें इनमें मौजूद पोषक तत्व

Tofu vs Paneer: क्या आप पनीर और टोफू को एक ही समझते हैं। आज के इस लेख में इन दोनों के बीच अंतर जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
Tofu vs Paneer: पनीर और टोफू दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद, जानें इनमें मौजूद पोषक तत्व


Tofu vs Paneer Which is Better: पनीर और टोफू में क्या अंतर है? पनीर और टोफू दोनों ही पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं। पनीर और टोफू दोनों में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं। लेकिन कुछ लोग पनीर और टोफू को एक ही समझ लेते हैं, जबकि ये दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। पनीर दूध से बना होता है, जबकि टोफू सोया से बनता है। पनीर और टोफू स्वाद में भी अलग-अलग होते हैं। पनीर और टोफू में मौजूद पोषक तत्व भी अलग होते हैं। अगर आप पनीर और टोफू को एक ही (Paneer and Tofu Difference) समझते हैं, तो आज के इस लेख में जानें इन दोनों के बीच अंतर। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें-

पनीर और टोफू में अंतर (Paneer and Tofu Difference)

  • पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है, इसमें सभी जरूरी विटामिन्स और कैल्शियम होता है। जबकि टोफू सोया से बनता है। टोफू में विटामिन बी1 और अमीनो एसिड भरपूर होता है। टोफू में आयरन भी होता है। 
  • पनीर फ्रेश होता है, यह खाने और दिखने में सॉफ्ट लगता है। पनीर को अकसर पार्टी आदि में भी बनाया जाता है। टोफू हेल्दी होता है, लेकिन पनीर की तुलना में कम सॉफ्ट होता है। 
  • पनीर और टोफू स्वाद में भी अलग-अलग होते हैं। टोफू को सोया दही या सेम दही भी कहा जाता है। यह स्वाद में हल्का खट्टा होता है। जबकि पनीर खट्टा नहीं होता है।
  • पनीर में फैट अधिक होता है, जबकि टोफू में फैट कम होता है। इसलिए वजन घटाने वाले लोगों को पनीर के बजाय टोफू का सेवन करना चाहिए। टोफू में पनीर से ज्यादा प्रोटीन होता है।
  • पनीर को जानवरों के दूध से बनाया जाता है। जबकि टोफू में पुश आधारित कोई तत्व नहीं होता है।

पनीर और टोफू में पोषक तत्व (Paneer vs Tofu Nutritional Value)

पनीर और टोफू दोनों प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं। शाकाहारी लोग पनीर और टोफू दोनों का ही सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन के अलावा पनीर और टोफू में अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 100 ग्राम पनीर में करीब 321 कैलोरी होती है, वही इतने ही टोफू में144 कैलोरी होती है। 

  • पनीर में 25 ग्राम प्रोटीन होता है, टोफू में 17.3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
  • टोफू की तुलना में पनीर में फैट अधिक होता है। पनीर में 25 ग्राम फैट होता है, जबकि टोफू में लगभग 8.7 ग्राम फैट होता है। 
  • टोफू में 2.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, तो पनीर में 3.57 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। कार्बोहाइड्रेट से हमें एनर्जी मिलती है।
  • टोफू और पनीर दोनों ही कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत हैं। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक होता है। लेकिन टोफू में पनीर की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है। 

भले ही पनीर और टोफू दिखने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग खाद्य पदार्थ हैं। पनीर दूध से बनता है, जबकि टोफू सोया से बनाया जाता है। ये दोनों प्रोटीन और कैल्शियम के काफी अच्छे शाकाहारी स्त्रोत हैं। वैसे तो पनीर और टोफू दोनों ही चीजें हेल्दी होती हैं, लेकिन पनीर में कैलोरी अधिक होती है। ऐसे में वजन घटाने वाले लोगों के लिए टोफू एक अच्छा ऑप्शन है। वजन बढ़ाने वाले टोफू का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

आपके लिवर को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखेंगे ये 5 तरह के जूस, जानें इनसे मिलने वाले अन्य फायदे

Disclaimer