दांतों को सड़न से बचाना चाहते हैं, तो बदलें अपनी ये 5 आदतें

दांतों को सड़न और बैक्टीरिया से बचाने के लिए आपको कुछ खास टिप्स फॉलो करने चाहिए ताकि आपके दांत स्वस्थ रहें।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों को सड़न से बचाना चाहते हैं, तो बदलें अपनी ये 5 आदतें

आज के समय में लोगों की दिनचर्या और खानपान में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। लोग ब्रेड, सोडा, केक और कैंडी जैसी चीजों का अधिक सेवन करने लगे हैं। लेकिन इन चीजों का सेवन केवल आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि दांतों के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसमें मौजूद शुगर और कार्ब्स आपके दांतों में बैक्टीरिया पैदा करते हैं और यह धीरे-धीरे आपके लिए खतरनाक बन सकता है। यहीं नहीं मुंह में रहने वाले बैक्टीरिया इन खाद्य पदार्थों को पचाकर एसिड में बदल देता है। ये एसिड लार में मिलकर मुंह में प्लाक बना सकते हैं, जो दांतों से चिपक जाते हैं। प्लाक में मौजूद एसिड दांतों की इनेमल सतह को खराब कर देते हैं, जिससे दांतों में छेद हो जाते हैं और  कैविटी की समस्या होती है। अगर आपके दातों में सड़न है या आप दांतों को सड़न से बचाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें।

दांतों का ऐसे रखें ख्याल 

1. दांतों की सेहत पर दें ध्यान

अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। वरना, दांतों की कैविटी और प्लाक आपके दांतों को खराब कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी दांतों और संपूर्ण ओरल हेल्थ की जांच करानी चाहिए ताकि आपको पता चल सके कि आपके दांतों में कोई परेशानी तो नहीं है। कहते हैं कि किसी बीमारी के उपचार से पहले कारण पता करना चाहिए, जब आप दंत चिकित्सक के पास नियमित रूप से चेकअप करवाते हैं, तो आपको पता चल सकता है कि आपको कोई परेशानी है या नहीं। अगर आपको कोई परेशानी है, तो डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उपचार पर ध्यान देना चाहिए और अगर कोई परेशानी नहीं है, तो आपको अपने ओरल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन, इसे हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। 

tooth-decay

2. फ्लॉसिंग की आदत डालें

कई लोगों को फ्लॉस करना पसंद नहीं होता है। लेकिन, नियमित रूप से फ्लॉसिंग करने से दांतों के बीच फंसा खाना बाहर निकल जाता है और कैविटी होने की संभावना कम हो सकती है। दरअसल जब आप  ब्रश करते हैं, तो दांतों के बीच की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती है और सबसे ज्यादा कीटाणु वहीं रहने की आशंका रहती है। इसलिए, आपको फ्लॉसिंग जरूर करना चाहिए। 

3. मीठी, कार्बोनेटेड और एसिडिक ड्रिंक्स का सेवन न करें

सुबह की चाय से लेकर रात में कुछ मीठा खाना हो या गर्मी के दिनों में कोल्ड ड्रिंक्स पीना। दिनभर में हम कई तरह के मीठे और एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं, जिससे दांत खराब हो सकते हैं। ये आपके पूरे ओरल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप दिनभर में ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिसमें बहुत अधिक एसिड या शुगर मिली हो। इसके अलावा कॉफी या अन्य मीठी ड्रिंक्स का सेवन स्ट्रॉ से करने की कोशिश करें ताकि ये दांतों के संपर्क में कम आएं। 

इसे भी पढ़ें- Toothache day: दांतों में सड़न के लिए जिम्मेदार हैं ये 6 कारण, डेंटिस्ट से जानें लक्षण और उपचार

4. सही तरीके से ब्रश करें

अच्छे से ब्रश करने से आप बैक्टीरिया और प्लाक की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। सही तरीके से ब्रश करके आप कीटाणुओं को मुंह में जमा होने से भी रोक सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह उठकर और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। कुछ लोग सुबह तो ब्रश करते हैं, लेकिन रात को नहीं करते हैं। रात को सोने से पहले आपको जरूर ब्रश करना चाहिए क्योंकि इससे आपने दिनभर में जो कुछ भी खाया है, वह अच्छे से साफ हो सकता है। रातभर बैक्टीरिया आपके मुंह में जमा नहीं होते हैं। कई बार बच्चे या बड़े भी अगर रात में ब्रश करना भूल जाते हैं, तो जीवाणु उनके इनमेल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा,  एंटीमाइक्रोबियल माउथवॉश भी बैक्टीरिया को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह सांसों को भी तरोताजा बनाए रखता है। 

tooth-decay

5. स्मोकिंग छोड़ें

स्मोकिंग की वजह से भी आपके दांत खराब हो सकते हैं। तंबाकू की वजह से आपके दांतों, मसूड़ों और मुंह को काफी नुकसान हो सकता है। इससे आपके दांतों में दाग लगने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा इससे आपको आगे जाकर मुंह का कैंसर भी हो सकता है।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

पेट से जुड़ी ये 5 बीमारियां अकसर लोगों को करती हैं परेशान, जानें इनके लक्षण

Disclaimer