कहते है कि एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है लेकिन सिर्फ सेहत ही नहीं सेब के मास्क और फेशियल आपकी त्वचा को भी निखारता है।सेब में विटामिन ए, बी, सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि आपकी त्वचा को तुरंत ही गंदगी से राहत दिलाएंगे। इसमे पाया जाने वाला कॉपर आपकी भूरे रंग की त्वचा को मेलेनिन में बदलने में मदद करता है। आपकी त्वचा को मेलेनिन सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाता है। विटामिन सी त्वचा को भीतर से निखारने में मदद करता है। सेब में फ्री रैडिकल्स होते हैं जो झुर्रियों को समय से पहले आने से रोकने में मदद करते हैं।यह चेहरे के कोलेजन को बरकरार रखने में आपकी सहायता करता है जिससे आपकी त्वचा में लोच आती है। इससे त्वचा नर्म और मुलायम बनती है। सेब के फेशियल करने के तरीके के बारे जानें।
- अगर आपको त्वचा पर तुरंत ग्लो चाहिए तो दो चम्मच कसा हुआ सेब और एक चम्मच अनार का जूस ले। इनको अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए। फिर सूखने पर सादे पानी से साफ करे। ये आपके त्वचा पर तुंरत निखार लाएगा। इनमें सारे ज़रूरी एंटीऑक्सीडेंट्स तथा उम्र छिपाने एवं जीवाणुओं को ख़त्म करने के गुण होते हैं। अनार त्वचा की बाहरी परत की रक्षा करता है और त्वचा की कोशिकाओं के दोबारा उत्पादन में भी सहायता करता है।
- अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो सेब को कद्दूकस करके चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक के लिए लगाएं। इसके बाद पानी से धो लें। यह त्वचा का तैलीय होना कम करता है। यह कटे छिले भागों को अपने एंटीसेप्टिक गुणों से ठीक करता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और बंद रोमछिद्रों को खोलता है। यह त्वचा के पी एच बैलेंस को बनाये रखता है और त्वचा के रंग को निखारता है। वहीं रूखी त्वचा होने पर इसमें ग्लिसरीन भी मिला लेना चाहिए।
- यह मुहांसे के दाग और धब्बे को मिटाता है। 2 चम्मच सेब के पल्प को 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गेहूं के आटे या दलिया के साथ डालें। इन तीनों चीज़ों को एक साथ मिलाएं और मुंहासों पर लगायें।15 मिनट तक लगा कर इसे गर्म पानी से साफ कर दें। इसे आप स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके चेहरे पर निखार लाता हैं और मुहांसों को ख़त्म करता हैं| इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना चाहिए।इसका रोजाना इस्तेमाल त्वचा पर मुहांसों को पैदा होने से रोकता है।
- त्वचा को स्क्रबिंग करने के लिए सेब को उबाल कर उसमें नींबू, हरी धनिया और पुदीने को मिलाकर गाढ़े पेस्ट की तरह बना लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे में लगायें। अब 15 से 20 मिनट इसके सूखने का इंतज़ार करें। फिर चेहरे को धो लें।इससे त्वचा जवान व चमकदार बन उठेगी।एक मैश करा हुआ सेब, आधा कप पका हुआ दलिया और 1 टूटा हुआ सफेद अंडा लें। इन्हे एक साथ मिलाये और चेहरे पर लगाए। 20 मिनिट तक लगे रहने के बाद इसे धो लें। सेब में मौजूद अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड त्वचा को मजबूत और अच्छा करता है।
सेब के फेशियल करने से त्वचा की रंगत, निखार, और एंटी एजिंग सभी के लिए लाभदायक होता है।
Image Source-Getty
Read More Article on Beauty in Hindi