Tips To Deal With Mood Swings In Monsoon: बरसात का मौसम हर व्यक्ति को पसंद नहीं होता है। कुछ लोगों को मानसून आते ही मूड स्विंग्स होने लगते हैं। कभी-कभार वो बहुत खुश रहते हैं, तो कई बार अचानक परेशान होने लगते हैं। कुछ लोगों को बरसात के मौसम में स्ट्रेस और एंग्जाइटी भी रहने लगती है। ऐसे में वो दिनभर परेशान रहते हैं या दिनभर उदास रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बार-बार मूड स्विंग्स होने के क्या कारण होते हैं। साथ ही, इस समस्या से जल्द राहत कैसे पा सकते हैं। आइये इस लेख में सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ आरती आनंद से जानें इन सभी प्रश्नों के उत्तर।
पहले जानें मानसून में मूड स्विंग्स होने के क्या कारण होते हैं- Causes of Mood Swings In Monsoon
मानसून में मूड स्विंग्स कई वजह से होते हैं। इस मौसम में सूरज की रोशनी कम निकलती है, जिस कारण बॉडी में विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी की कमी से आपको थकावट, कमजोरी और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। बरसात के कारण लोगों से मिलना और वर्कआउट करना भी कम हो जाता है। इससे फिजिकल और मेंटल दोनों में बदलाव आते हैं। अचानक लाइफस्टाइल में हुए इन बदलावों से हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं और मूड स्विंग्स होने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में इस तरह से करें अपनी मेंटल हेल्थ की देखभाल, मूड स्विंग्स की समस्या होगी दूर
टॉप स्टोरीज़
मानसून में मूड स्विंग्स से कैसे डील करें- How To Deal With Monsoon Mood Swings
घर पर वर्कआउट करें- Workout at Home
वर्कआउट न होने के कारण बॉडी एक्टिव नहीं होती है। इसके कारण आपको सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। इसलिए घर पर वर्कआउट करने की आदत बनाएं। अगर आपका बाहर या जिम जाना संभव नहीं, तो घर पर ही हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
लोगों से कनेक्ट रहें- Connect People
कई लोगों को मूड स्विंग्स इसलिए होते हैं, क्योंकि उनके सोशल कनेक्शन कम होने जाते हैं। बरसात की वजह से वो अपने करीबियों से नहीं मिल पाते हैं। इसके अलावा, किसी से ना मिल पाने या कनेक्शन कम होने से वो अकेला महसूस करते हैं। इसलिए अगर आपका मिलना संभव नहीं, तो सोशल मीडिया के जरिये कनेक्ट रहे। बात करते रहें और खुद को अकेला न रहने दें।
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें- Follow Healthy Lifestyle
मूड स्विंग्स से डील करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी है। इसलिए बाहर से जंक फूड खाने के बजाय घर का ताजी खाना खाएं। ताजी सब्जियों और फलों का सेवन करें। पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस कंट्रोल करने पर ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में मूड खराब होना होता है 'सीजनल एंग्जायटी' का संकेत, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
अपने इंट्रेस्ट पर काम करें- Work on Your Interest
मूड स्विंग्स कंट्रोल करने के लिए आपको अपने इंट्रेस्ट पर काम करना चाहिए। आपको जो भी चीजें करने के खुशी मिलती है उस पर ध्यान दें। अपने इंट्रेस्ट पर ध्यान देने से आपका स्ट्रेस कम होगा। इससे आप ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे और खुश रहेंगे।
स्ट्रेस देने वाली चीजों से दूरी बनाएं- Avoid Stress Condition
उन चीजों से दूरी बनाए रखें जिनसे आपको स्ट्रेस होता है। यह कोई पुरानी बात या कोई ज्यादा प्रेशर वाला काम भी हो सकता है। इसलिए स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निक पर काम करें।
इन टिप्स को फॉलो करने से आपको मानसून मूड स्विंग्स से डील करने में मदद मिलेगी। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।