हर किसी को अपनी बॉडी से काफी प्यार होता है और खासतौर पर लोग अपने दांतों का काफी ख्याल रखते हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसे लोग अपने चेहरे और बालों का ध्यान रखते हैं। दांतों का ख्याल रखना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो दांतों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। दांतों में कीड़ा लगना, दांतों का हिलना, दांत जल्दी टूटना आदि। ऐसे ही कई लोगों के दांत बाहर की तरफ होते हैं, जिसके कारण उन्हें ब्रेसेस का इस्तेमाल करना पड़ता है। अक्सर लोग मेटल से बने ब्रेसेस को दांतों में लगवाते हैं, जो लंबे समय तक दांतों में लगे रहते हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें भी होती है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को खाना खाने के बाद होती है क्योंकि इनमें खाना फंस जाता है।
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कि तरह अपने दांतों में फंसे खाने को आसानी से निकाल सकते हैं और उन्हें साफ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं विस्तार से-
1. ठीक से ब्रश करें
वैसे तो सभी लोगों को ब्रश जरूर करना चाहिए, लेकिन अगर आपके ब्रेसेस लगे हैं तो आपके लिए ये बेहद जरूरी है कि आप ठीक तरह से ब्रश करें। सर्कुलर मोशन में ब्रश करें। ऐसा करने से पीछे के दांतों में फंसा खाना भी आसानी से निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी करते हैं ब्रश करते समय ये छोटी गलतियां, जान लें ब्रश करने का सही तरीका
टॉप स्टोरीज़
2. ब्रश करने का सही तरीका अपनाएं
ब्रश करने के लिए आपको सही तरीका अपनाना जरूरी है। आपके पीछे वाले दांतों को सबसे ज्यादा साफ करें क्योंकि इनमें अधिक खाना फंसता है। इसे अगर नहीं निकाला जाए तो यह दातों में सड़न पैदा कर सकता है। आगे-पीछे करते हुए ब्रश करें।
3. सही टूथब्रश का चयन
वैसे तो दांतों की सफाई के लिए कई तरह के ब्रश आते हैं। लेकिन ब्रेसेस वाले लोगों को सॉनिक और इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। छोटे व लचीले ब्रश से ही अपने दांतों की सफाई करें।
इसे भी पढ़ें - दांतों की मैल (प्लाक) हटाने में ज्यादा उपयोगी है इलेक्ट्रिक टूथब्रश, जानें इसके अन्य फायदे
4. आराम से करें ब्रश
ब्रश करते समय कई लोग ज्यादा ताकत के साथ अपने दांतों की सफाई करते हैं। लेकिन अगर आपके दांतों में ब्रेसेस लगे हैं तो आपके आराम से ब्रश करना चाहिए। हल्के हाथों से और धीरे-धारे ब्रश करें।
5. फायदेमंद है कुल्ला करना
जिन लोगों के दांतों में ब्रेसेस लगे होते हैं, उनके दांतों में खाना आम व्यक्ति के दांतों से ज्यादा फंसता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आपको कुल्ला करना चाहिए। इसके लिए आप गर्म पानी का प्रयोग भी कर सकते हैं।
ब्रेसेस वाले दातों की सफाई करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। इसके साथ ही आपको आपना ब्रश हर 3 माह में बदलते रहना चाहिए। दिन में दो बार ब्रश करें और अपने डेंटिस्ट की सलाह लेते रहें।