पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो पहले जान लें इससे जुड़ी 5 जरूरी बातें

Period Panty: पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल उन लड़कियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक है, जिन्हें पहली बार पीरियड हुए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो पहले जान लें इससे जुड़ी 5 जरूरी बातें


Things to Know About Period Panty: पहले महिलाएं पीरियड्स के दौरान कपड़ों का इस्तेमाल करती थीं। वक्त के साथ चीजों में बदलाव आया और पैड्स का चलन बढ़ा। सेनेटरी पैड्स महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद तो साबित हुए, लेकिन यह पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सेनेटरी पैड की ऊपरी लेयर प्लास्टिक और ऐसे तत्वों से बनाई जाती है, जो मिट्टी में नहीं घुलते हैं। कई बार सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने की वजह से कपड़ों पर दाग-धब्बे लगने का भी डर रहता है। यही कारण है कि आज बाजार में पैड के कई सारे विकल्प जैसे टैम्पोन, मेन्स्ट्रुअल कप्स और पीरियड्स पैंटीज उपलब्ध हैं। हम आपको अपने आर्टिकल में मेन्स्ट्रुअल कप्स और टैम्पोन की जानकारी पहले ही दे चुके है और आज हम आपको बताने वाले हैं पीरियड पैंटीज के बारे में।

पिछले दिनों मेरी एक दोस्त के कहने पर मैंने पीरियड्स पैंटीज का इस्तेमाल किया। पैड्स, टैम्पोन और मेन्ट्र्यूअल कप्स के मुकाबले पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल करना काफी आसान है। यह उन लड़कियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है, जिन्हें पहली बार पीरियड्स हुए हैं और उनकी मां इसके बारे में खुलकर बात नहीं करना चाहती हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स पैंटीज के बारे में...

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

things-to-Know-About-Period-Panty-t

पीरियड पैंटीज क्या है? - What are period panties?

पीरियड पैंटीज एक आम पैंटी की तरह की होती है, लेकिन इसको बनाने का मटेरियल थोड़ा सा अलग होता है। ज्यादातर पीरियड पैंटीज को बनाने के लिए माइक्रोफाइबर पॉलीएस्टर क्लॉथ का इस्तेमाल किया जाता है। माइक्रोफाइबर पॉलीएस्टर क्लॉथ होने की वजह से पीरियड पैंटी न सिर्फ मैनेस्ट्रुअल ब्लड को ऑब्सर्ब करता है, बल्कि आपको ड्राईनेस का भी एहसास करवाता है। आज बाजार में कई ब्रांड्स और कंपनियों की पीरियड पैंटीज उपल्बध है।

पीरियड पैंटीज के इस्तेमाल से जुड़ी 5 जरूरी बातें - Things to Know About Period Panty in Hindi 

1. सेनेटरी पैड, टैम्पोन और मेन्स्ट्रुअल कप्स के मुकाबले पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और सुविधाजनक है। पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक्स्ट्रा गाइड या सावधानी की जरूरत नहीं पड़ती है, आप इसे एक नॉर्मल अंडरवियर की तरह कैरी कर सकती हैं।

2. ट्रैवलिंग के दौरान सेनेटरी पैड्स, टैम्पोन को कैरी करना मुश्किल काम है। इसके लिए आप एक एक्स्ट्रा पाउच की जरूरत पड़ती है। वहीं, पीरियड पैंटीज को आम कपड़ों के साथ ही कैरी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान

3. सेनेटरी पैड और टैम्पोन में खिसकने के कारण कपड़ों पर दाग और धब्बे लगने का डर रहता है। वहीं, पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करने से आपके कपड़े साफ रहते हैं।

things-to-Know-About-Period-Panty-t

4. सेनेटरी पैड और टैम्पोन का इस्तेमाल करने की वजह से कई बार बदबू की समस्या होती है। पीरियड पैंटी बदबू को कंट्रोल करने में मदद करती है।

5. पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल करने से आपका हर महीने का पैड खरीदने का खर्च बच जाता है। आप एक बार पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल करके इसे धोकर कई बार यूज किया जा सकता है। औसतन एक पीरियड पैंटी को 2 से ढाई साल तक यूज किया जा सकता है।

Read Next

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले करवाएं ये 5 टेस्ट, कई समस्याओं से बचने में मिलेगी मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version