
क्या आप भी मीठा खाने के आदि हैं? कई लोगों की आदत होती है कि वो काफी ज्यादा मात्रा में मीठे का सेवन करते हैं। हम सबको इस बात का पता है कि मीठे का ज्यादा सेवन करना हमारी सेहत के लिए कितना हानिकारक है।
मीठे का ज्यादा सेवन करना सबसे ज्यादा परेशानी वाला उनके लिए होता है जो डायबिटिज के शिकार होते हैं। लेकिन डायबिटिज से पीड़ित लोगों के लिए मीठे का सेवन करने का कई बेहतर तरीके हैं। जिन लोगों को डायबिटिज है उन लोगों को कम कैलोरी वाले मीठे पदार्थ यानी स्वीटनर का सेवन करने की सलाह बेहतर माना जाता है। लोगों का मानना होता है कि इससे उन्हें रोजाना वाली चीनी से छुटकारा मिल सकेगा। और इनका सेवन करने से आपको किसी तरह की परेशानी या फिर बीमारी का खतरा नहीं होगा।
ऐथरोस्क्लरोसिस में प्रकाशित यूनिवर्सिटी ऑफ सॉउथ ऑस्ट्रेलिया के एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग कम कैलोरी वाले स्वीटनर का सेवन करते हैं उन लोगों का वजन बढ़ता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो लोग कम कैलोरी वाले स्वीटनर का सेवन करते हैं उन लोगों का रोजाना सेवन करने वाली चीनी से भी छुटकारा नहीं मिलता। यानी कि उन लोगों की रोजाना खाने वाली चीनी की मात्रा कम नहीं होती। वो लोग कम कैलोरी वाले स्वीटनर और रोजाना सेवन करने वाली चीनी दोनों का ही सेवन करते हैं।
अगर आप भी ऐसे कम कैलोरी वाले स्वीटनर का सेवन करते हैं तो आप कोशिश करें कि उनकी जगह आप नेचुरल मीठा करने वाली चीजों का सेवन करें। नेचुरल तरीके से मीठा करने वाले पदार्थ आपकी सेहत के लिए भी बेहतर होते हैं साथ ही उनमें न्यूट्रीएंट्स की मात्रा भी काफी होती है।
इसे भी पढ़ें: मीठा खाने का है मन लेकिन ब्लड शुगर का सता रहा है डर, तो ट्राई करें शुगर फ्री केक और ओट्स कुकीज
रोजाना के चीनी से छुटकारा पाने के लिए आप इन नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद(Honey)
शहद का सेवन करना आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। शहद एक स्वीट फूड है जिसका पूरे विश्व में सेवन किया जाता है। इसके अलावा शहद कई तरह से हमारे लिए हेल्दी होता है। शहद कई तरह के इलाजों में भी मददगार साबित होता है। अगर आप चीनी का सेवन छोड़ कर दूसरा विकल्प तलाश रहे हैं तो आप शहद को वो विकल्प मान सकते हैं।
गुड़(Jaggery)
दुनिया के कई हिस्सों में गुड़ का सेवन किया जाता है और इसे सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। खासकर भारत में गुड़ को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। गुड़ में कई तरह के न्यूट्रीएंट्स और मिनरल तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा गुड़ का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं क्योंकि ये सर्दियों में शरीर को गरम रखने में मदद करता है। इसके साथ ही गुड़ हमारे शरीर में कीटाणुओं के असर को भी कम करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा मीठा खाने का संकेत हैं शरीर में ये 5 लक्षण, खतरनाक हो सकती है आदत
स्टीविया लीफ(Stevia leaves)
स्टाविया एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियां चीनी से 300 गुणा ज्यादा मिठास देती है। इसको कई जगह चीनी की जगह प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा इसका हमारी सेहत पर किसी तरह से कोई नुकसान नहीं होता बल्कि ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि स्टीविया में पोषक तत्व नहीं होते। जिसका मतलब ये है ये आपकी डाइट में कैलोरी की मात्रा नहीं बढ़ाता है। जिसके चलते ये चीनी की जगह अच्छा विकल्प हो सकता है।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version