अगर आप पराठे के शौकीन हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। जी हां इस लेख में हम आपको बताने जा रहे सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवाकर के पोस्ट वर्कआउट मील के बारे में, जिसमें उन्हें आलू का पराठा बेहद पसंद है। पारंपरिक रूप से पंजाबियों की पहली पसंद आलू का पराठा बहुत से लोगों को खासा पसंद होता है। हालांकि वजन बढ़ा देने की चिंता और भारी मात्रा में कार्ब होने के डर आलू पराठा को गलत कारणों के लिए मशहूर बना चुका है। लेकिन इन सबके बावजूद रूजुता आलू पराठा के लिए अपनी लालसा को नहीं रोक पाई और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने एक हेल्दी पराठा बनाने की रेसिपी भी बताई।
View this post on Instagram
इस इंस्टाग्राम पोस्ट में रूजुता ने खुलासा किया कि वह आमतौर पर वर्कआउट के बाद सेवईयां, उपमा या फिर पोहा खाती हैं। लेकिन ये पोस्ट कुछ खास है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ''आज का दिन बहुत खास है। हवा में ठंड, मेरे पास समय और पेट में चूहे दौड़ रहे हैं। और इसलिए आलू के पराठा का मजा लेने के लिए बिल्कुल सही समय है।''
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में इन 5 फूड से अपनी आंतों के स्वास्थ्य को तुरंत करें दुरुस्त, पूरे सीजन नहीं होगी पेट में कोई दिक्कत
रोटी और चावल भारतीय डाइट का एक अभिन्न अंग है। लेकिन शुक्रिया वजन घटाने वाले उद्योग का, इन फूड को अब वजन घटाने, मोटापे से लड़ने और तो और डायबिटीज कंट्रोल में अनदेखा किया जाता है। रूजुता कहती हैं कि जब बात इसके जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों की आती है तो आपको अपनी आवाज सुननी चाहिए। आपकी विरासत सभी से ऊपर है। इसलिए जब भी आपका मन करें खुद को रोकें नहीं। रूजुता ने हेल्दी आलू का पराठा बनाने के लिए कुछ उपाय सुझाएं हैं। जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवाकर से एक हेल्दी आलू का पराठा बनाने की विधि।
हेल्दी आलू का पराठा बनाने की विधि
- गेहूं खरीदें, आटा नहीं।
- पड़ोस की किसी चक्की से उसे पिसवाएं।
- पिसवाने के बाद उसे स्टील के कंटेनर में रखें।
- जब भी आप उस आटे को निकालें तो हमेशा सूखी चम्मच का प्रयोग करें।
- ध्यान रखें कि आपके हाथ साफ हों।
- पानी मिलाकर उस आटे को गूंथें।
- तेल या घी और नमक व पानी का प्रयोग करें।
- जितना आप एक बार में खा सकते हैं उतने ही पराठें बनाएं।
- आटा जितना ताजा गूंथा होगा उतना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
Buy Online: Jivabhumi Organic Wheat Whole, 1 kg & MRP.155.00/- only
रूजुता कहती हैं कि सर्दियां पराठों का समय होती है, फिर चाहे वह आलू के हों या फिर मूली के। आचार या चटनी के साथ इनका स्वाद लाजवाब होता है, जो आपकी बॉडी को मजबूत और पेट को हल्का रखते हैं। आलू का पराठा बनाने के लिए लोहे के तवे का इस्तेमाल करें। गर्मागर्म आलू का पराठा बहुत स्वादिष्ट होता है।
इसे भी पढ़ेंः संतरा या संतरे का जूस ही नहीं इसके बीज भी आपके शरीर के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें इसके 5 अद्भुत लाभ
कैसे रखें अपने वजन को कंट्रोल
निस्संदेह पराठों में कार्ब की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। लेकिन ये फाइबर और हेल्दी फैट से भरे होते हैं। आप इनमें सब्जियों को मिलाकर इन्हें और भी हेल्दी बना सकते हैं। अपने वजन पर कंट्रोल रखने के लिए आप पराठों को इस तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- अपनी थाली पर नजर रखें।
- खाएं लेकिन जरूरत से ज्यादा न खाएं।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। क्योंकि यह वजन बढ़ने से रोकती है।
- जितनी कैलोरी कंज्यूम की हैं उन्हें बर्न करें।
- दही या फिर चटनी के साथ खाएं। दही में प्रोबायोटिक होते हैं, जो आपकी आंत को अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं।
- पराठे को अलग रूप देने के लिए आप इनमें तरह-तरह के मसाले डाल सकते हैं।
इसके अलावा घर का पका हुआ खाना कम कार्ब वाले प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड की तुलना में स्वास्थ्यवर्धक, पौष्टिक और अधिक ऑर्गेनिक होता है। पराठा आपको फाइबर, कार्ब, फैट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है, जो वर्कआउट के बाद आपकी रिकवरी और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version