हमारे शरीर के लिए स्वस्थ आंत बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि यह हमारे समग्र स्वास्थ्य और अच्छी सेहत से जुड़ी हुई है। हमारे पेट में मौजूद आंत 100 ट्रिलियन सूक्ष्मजीवों का घर है, जिसे सामूहिक रूप से माइक्रोबायोटा कहा जाता है। हमारी आंत का प्राथमिक कार्य पाचन, पोषक तत्वों का अवशोषण और शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने का है। आंत भी प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य और विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। चूंकि हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारी आंत एक नहीं बल्कि कई भूमिकाएं निभाती हैं, इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपनी आंत के स्वास्थ्य को बनाएं रखें। इस लेख के जरिए हम आपको आंत के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुछ घरेलू नुस्खे सुझाने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पेट के स्वास्थ्य और पाचन तंत्र को फिर से दुरुस्त रख सकते हैं।
आंतों के स्वास्थ्य के लिए घरेलू नुस्खे
सेब
सेब में पेक्टिन नाम का एक फाइबर होता है, जो हमारे आंत में एक प्रोबायोटिक का काम करता है। यह आंतों में एक महत्वपूर्ण शॉर्ट-चेन फैटी एसिड के स्तर को बढ़ाता है, जो लाभकारी बैक्टीरिया को भोजन की आपूर्ति करता है और आंत में हानिकारक बैक्टीरिया की संख्या को कम करने में मदद करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि सेब पूरे वर्ष आसानी से बाजार में उपलब्ध रहता है और अगर इसे रोजाना खाया जाए तो ये हमारे पेट और आंतों पर शक्तिशाली प्रभाव डालता है।
इसे भी पढ़ेंः इन 3 तरह से खाएंगे ब्रुसेल्स स्प्राउट्स तो नए साल क्या अगले साल तक रहेंगे फिट, जानें तरीका
टॉप स्टोरीज़
गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीएं
स्वस्थ रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं हम पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बंद कर देते हैं या उसपर ध्यान नहीं देते। गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से हमें शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं सर्दियों के दौरान गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना हेल्दी रहने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
दही और कोम्बुचा
कोम्बुचा हाल ही में लोगों की पसंद बना है और कई रेस्तरां के मेनू में इसने अपना एक स्थान बना लिया है। कोम्बुचा और दही एक फर्मेंटेड उत्पाद हैं, जो आपकी आंत को स्वस्थ रखन में मदद करता है। इस बात का ध्यान रखें कि हर दिन कम से कम एक प्रोबायोटिक युक्त भोजन या पेय पदार्थ का सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ेंः डाइट के मामले में लोगों की पहली पसंद बनीं इंटरमिटेंट फास्टिंग, जानें गूगल की गिनाई टॉप 5 सर्च डाइट
फर्मेंटेड सब्जियां
फर्मेंटेड सब्जियों को बनाने में कुछ समय जरूर लग सकता है लेकिन इन्हें बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है। अपनी डाइट में गोभी, मूली या किमची जैसी सर्वोत्तम सब्जियां शामिल करें। फर्मेंटेड सब्जियों में कोम्बुचा जैसे शुगर की आवश्यकता नहीं होती। फर्मेंटेड सब्जियां आपको फाइबर, जैवउपलब्ध विटामिन और मिनरल प्रदान करती हैं। इसके साथ ही यह आपकी प्रोबायोटिक्स की रोजाना जरूरत को भी पूरा करती है।
साबुत अनाज
रात को ज्यादा भोजन करने के बाद अगली सुबह पेट को दुरुस्त करने के लिए साबुत अनाज एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह फाइबर से भी समृद्ध हैं और यह आपके पेट की भूख को भी शांत करने में मदद करता है। आप इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट को जोड़ने के लिए बादाम मक्खन के साथ साबुत अनाज की रोटी बना सकते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi