Doctor Verified

नाश्ता नहीं करते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ता है इन 5 गंभीर बीमारियों का जोखिम

These Diseases Can Be Developed When Skipping Breakfast: नाश्ता न करने से शरीर सुस्त होने के साथ कमजोरी का अनुभव भी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाश्ता नहीं करते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ता है इन 5 गंभीर बीमारियों का जोखिम

These Diseases Can Be Developed When Skipping Breakfast: नाश्ता या ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है क्योंकि ये दिन का पहला मील होने के साथ 9 से 10 घंटे के बाद आप कुछ खाते हैं। लेकिन कई लोग सुबह की भागदौड़ में नाश्ता करने से बचते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से बीमारियां होने के साथ शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। कई लोग वजन को कम करने के लिए भी नाश्ता नहीं करते हैं। लेकिन आपको दें, अगर आप भी वजन कम करने के चक्कर मे ब्रेकफास्ट को स्कीप करते हैं, तो इससे वजन कम नहीं होगा और साथ ही मेटबॉलिज्म खराब हो सकता है। साथ ही सुबह का नाश्ता न करने की वजह से शरीर की एनर्जी भी काफी कम हो सकती है। अगर आप भी सुबह का नाश्ता करने से बचते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे नाश्ता न करने से कौन सी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

डायबिटीज का खतरा 

नाश्ता न करने की वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। नाश्ता न करने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीजों को गलती से भी नाश्ता स्कीप नहीं करना चाहिए। नाश्ता न करने के कारण उनको चक्कर आने के साथ कमजोरी का अनुभव भी हो सकता है।

इम्यूनिटी कमजोर होती है

नाश्ता न करने से इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। लंबे समय तक भूखे रहने से शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचता है, जिससे इम्यूनिटी कम जोर होने के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं।

diabetes

मोटापे की समस्या

नाश्ता न करने की वजह से मोटापे की समस्या भी हो सकती है। बहुत से लोग ये सोचते हैं कि लंबे समय तक भूखा रहने से वजन कम होगा। लेकिन आपको बता दें, ब्रेकफास्ट न करने की वजह से मोटापा कई गुना बढ़ सकता है। ब्रेकफास्ट स्कीप करने वाले लोग लंच के समय ज्यादा खा लेते हैं। जिस कारण तेजी से वजन बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- Holiday Heart Syndrome: क्या है हॉलीडे हार्ट सिंड्रोम? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

मेटाबॉलिज्म स्लो होता है

नाश्ता न करने की वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। मेटाबॉलिज्म स्लो रहने से शरीर में एनर्जी की कमी के साथ कमजोरी का अनुभव भी होता है। वहीं स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण वजन भी तेजी से बढ़ता है।

माइग्रेन की समस्या

ब्रेकफास्ट न करने के कारण बहुत से लोगों में माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है। लंबे समय तक भूखे रहने सिरदर्द, मतली और उल्टी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। ब्रेकफास्ट न करने की वजह से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।

नाश्ते न करने की वजह से ये बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या है डंपिंग सिंड्रोम? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और गैस्ट्रिक सर्जरी के बाद राहत पाने के आसान तरीके

Disclaimer