डायबिटीज के शिकार लोग इन चीजों को ब्रेकफास्ट में करें शामिल, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं तो अपने ब्रेकफास्ट में इन चीजों को करें शामिल, हमेशा स्वस्थ रहने में मिलेगी मदद। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के शिकार लोग इन चीजों को ब्रेकफास्ट में करें शामिल, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को खाने पीने की चीजों का अक्सर ध्यान रखना पड़ता है जिससे उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी है। नाश्ते में गलत चीजें खाना या नाश्ता ही न करना डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए ठीक नहीं है। 

अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं तो सुबह का नाश्ता हेल्दी चीजों से करें। सुबह का नाश्ता आपके ब्लड शुगर को नियमित रखने का काम करता है। एक अध्ययन के मुताबिक, सुबह का नाश्ता ना करने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है। लेकिन इसके साथ ही सही नाश्ता लेना भी बहुत जरूरी है। आपके ब्रेकफास्ट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होने चाहिए जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

diabetes

ओवरनाइट ओटमील

ओटमील आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करती है। ये आसानी से बनाया जा सकता है। ओटमील में आप कुछ फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके ओटमील में स्वीटनर का काम करेंगे और आप इसके अलावा कुछ नट्स भी डाल सकते हैं जो आपके शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करते हैं। अगर आपको सुबह ओटमील बनाने का समय नहीं है तो आप ओटमील को एक रात पहले तैयार करके रख सकते हैं। 

मसाला ओट्स

ओट्स में भरपूर बीटा-ग्लूकान और फाइबर होता है। जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। ये काफी प्रभावी तरीके से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। 

dia

नट बटर और फ्रूट्स 

आप मूंगफली, बादाम या फिर किसी और तरह के नट्स बटर का सेवन कर सकते हैं। आप ब्रेड के साथ इन बटर का इस्तेमाल कर साथ में ताजा फलों का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या धूम्रपान आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

एग सेंडविच 

अंडों में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है। आप एग सेंडविच का सेवन कर सकते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन आपके ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखने का काम करता है। आप सेंडविच के साथ अंडे की भूर्जी, कम फैट वाला चीज और टमाटर का इस्तेमाल कर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने सेंडविच में लीन मीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

diabetes

मल्टीग्रेन इडली

डायबिटीज से पीड़ित लोग सुबह के समय इडली का सेवन कर सकते हैं जो उनकी सेहत के लिए काफी सेहतमंद होता है। इडली को भांप में पकाया जाता है, जिसमें तेल की इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसमें डायबिटीज में फायदा देने वाले अनाज का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स, मेथी दाना और गेहूं का आटा लिया जा सकता है। इसमें हेल्दी बनाने के लिए ताजी सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। 

इसे भी पढ़ें: आर्टिफिशियल स्वीटनर से बढ़ता है टाइप-2 डायबिटिज का खतरा, जानें इन 3 नेचुरल स्वीटनर से नहीं होता कोई नुकसान

लो फैट दही

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुबह के नाश्ते के साथ दही का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से इंसुलिन लेवल तुरंत नहीं बढ़ता है। बता दें कि इसमें प्रोटीन, कैल्‍शियम और अन्‍य पौष्‍टिक तत्‍व पाए जाते हैं। यह टाइप-2 डायबिटीज होने के खतरे को भी काफी हद तक कम करने का काम करता है।

Read More Articles On Diabetes In Hindi

Read Next

New year Diabetes Diet: डायबिटीक हैं आप और न्यू ईयर पार्टी पर जा रहे हैं रेस्तरां, तो इन 5 चीजों से रहें दूर

Disclaimer