भारतीय हेल्थकेयर कंपनियों के लिए रास्ता खोलेगा ताइवान, स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेगी मदद

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 'ताइवान एक्सपो 2019' में भारत और ताइवान के बीच मेडिकल सुविधाओं को लेकर तमाम वादे किए गए। ताइवान अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों और सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इस एक्सपो में ताइवान ने भारतीय मेडिकल कंपनियों की मदद करने की बात कही है।
  • SHARE
  • FOLLOW
भारतीय हेल्थकेयर कंपनियों के लिए रास्ता खोलेगा ताइवान, स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेगी मदद


दिल्ली के प्रगति मैदान में इन दिनों ताइवान एक्सपो 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर ताइवान की कंपनियों ने भारतीय मेडिकल कंपनियों के लिए हेल्थकेयर के क्षेत्र में मदद करने के रास्ते खोले हैं। ताइवान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत की मदद करने के लिए आगे आया है। ये बातें 'ताइवान एक्सपो 2019' के आयोजन कही गई हैं। इस हेल्थ केयर सम्मेलन में 'लिंग चंगुआ क्रिश्चियन हॉस्पिटल' की सीईओ डॉ. नीना ने कहा, "भारत में स्वास्थ्य का क्षेत्र बहुत बड़ा है और इसकी चुनौतियां भी बहुत ज्यादा हैं। दुनिया में सबसे अधिक टीबी के मरीज (लगभग 26%) सिर्फ भारत में हैं। इसका कारण यह है कि भारतीय मेट्रो शहर गंभीर प्रदूषण और संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों का सामना कर रहे हैं।"

ताइवान एक्सपो 2019 का हिस्सा है भारत

भारत ताइवान एक्सपो 2019 का हिस्सा है। भारत ने ताइवान हेल्थकेयर पैवेलियन में अपनी एक अलग जगह बनाई है। ताइवान स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे हेल्थ केयर प्लेयर के रूप में देखा जाता है। एक्सपो में चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सा आपूर्ति, बायोटेक और स्मार्ट हेल्थकेयर उपकरण, रोगी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार कैसे किया जाए, ताइवानी स्वास्थ्य सेवा और प्रौद्योगिकी की एक व्यापक तस्वीर प्रदर्शित की गई।

इसे भी पढ़ें:- दुनिया में पैदा होने वाले हर 7 में से 1 बच्चे का वजन बेहद कम, चिंताजनक है स्थिति: स्टडी

उच्च तकनीक के साथ सस्ता इलाज

ताइवान का स्वास्थ्य सुविधा विभाग पूरे विश्व स्तर पर अपने उच्च तकनीक उपकरण, पेशेवर चिकित्सा टीम और सेवाओं के साथ जाना जाता है। बहुत से मरीज कम कीमत पर प्रीमियम चिकित्सा सुविधा के लिए एशिया, मध्य पूर्व और उतरी अमेरिका से ताइवान की यात्रा करना पसंद करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के बाद अस्पताल मूल्यांकन प्रणाली को लागू करने वाला ताइवान विश्व का चौथा देश है। विश्वस्तरीय स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने में ताइवान को बड़ी सफलता मिली है।

ताइवान करेगा भारत की मदद

डॉ नीना ने कहा, “भारत सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (NHP) 2017 का उद्देश्य भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की नींव के रूप में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों की स्थापना करना है। इन 1.5 लाख केंद्रों से यह उम्मीद है कि स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली लोगों के घरों के पास आ जाये। ये केंद्र व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करेंगे, जिनमें नॉन कम्यूनिकेबल रोगों और मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। भारत सरकार ताइवान की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा (एनएचआई) से अपनी विशाल आबादी के लिए चिकित्सा लाभ सुनिश्चित करने के लिए ज्ञान प्राप्त कर सकती है।”

इसे भी पढ़ें:- रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है अखरोट, जानें कैसे

संक्रामक रोगों से निपटने में मदद करेगा ताइवान

डॉ. नीना का कहना है कि संक्रामक रोगों से निपटने में ताइवान वैश्विक प्रयासों का एक अनिवार्य हिस्सा है। एक बार विदेशी सहायता प्राप्त करने वाला ताइवान दुनिया की मदद कर उसे वहां पहुंचा रहा है जहां उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। वर्ष 2002 में स्थापित ताइवान इंटरनेशनल हेल्थकेयर ट्रेनिंग सेंटर, जहां 65 देशों के लगभग 1,500 स्वास्थ्य पेशेवर नैदानिक चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वह अपना पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद विश्व के अलग-अलग कोनों में जाकर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे संक्रामक रोगों से निपटने में मदद मिलेगी।

Read More Articles On Health News in Hindi

Read Next

भारतीय हेल्थकेयर कंपनियों के लिए रास्ता खोलेगा ताइवान, स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेगी मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version