ये 10 संकेत बताते हैं पैंक्रियाज (अग्नाशय) नहीं है स्वस्थ, न करें नजरअंदाज

पेट में दर्द होना पैंक्रियाज की समस्या का लक्षण हो सकता है। जानें पैक्रियाज की समस्या के कुछ मुख्य लक्षण। 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 03, 2023 09:30 IST
ये 10 संकेत बताते हैं पैंक्रियाज (अग्नाशय) नहीं है स्वस्थ, न करें नजरअंदाज

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

पैंक्रियाज (pancreas-अग्नाशय) हमारे शरीर का एक अहम अंग होता है। पैंक्रियाज हमारे आहार को पचाने के लिए आवश्यक एंजाइम्स का उत्पादन करता है। इसके साथ ही पैंक्रियाज शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए इंसुलिन का भी निर्माण करता है। ये पेट के पीछे और छोटी आंत के नजदीक एक ग्लैंड होता है। हमें स्वस्थ बनाए रखने में इसका बेहद अहम रोल होता है। लेकिन कई बार हम अनियमित जीवनशैली और खाने की अनियंत्रित आदतों की वजह से पैंक्रियाज के कार्य को प्रभावित करते हैं। यदि पैंक्रियाज के खराब होने के शुरुआती लक्षणों को पहचान कर आप डॉक्टर के पास चले जाए तो इससे पेनक्रिएटाइटिस और पैंक्रियाज के कैंसर जैसे कुछ रोगों से आप सुरक्षित रह सकते हैं। इस लेख में आपको पैंक्रियाज की समस्या होने पर दिखने वाले कुछ मुख्य लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है। 

पैंक्रियाज की समस्या में क्या लक्षण दिखाई देते हैं? Symptoms Of Pancreas Problem In Hindi 

पेट में दर्द होना 

पैंक्रियाज की समस्या में पेट में हल्का दर्द होता है। वैसे तो शुरूआती लक्षण में ये दर्द हल्का हो सकता है, लेकिन पैंक्रियाज में अधिक समस्या होने पर व्यक्ति को तेज दर्द की समस्या हो सकती है। यह दर्द आमतौर पर पेट के ऊपरी हिस्से की ओर होता है। इस समय आप गर्म पानी की सिकाई कर पेट के दर्द को कुछ समय के लिए कम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : पेट में दर्द किन कारणों से हो सकता है? जानें 13 वजह

pancreas symptoms in hindi

वजन का तेजी से कम होना 

पैंक्रियाज की समस्या पर वह अपना कार्य सही तरह से नहीं कर पाता है। इससे आहार से पोषक तत्व आपके शरीर को नहीं मिल पाते हैं। यदि ये समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। पैंक्रियाज की समस्या होने पर आप संतुलित डाइट लेने के बाद भी तेजी से वजन को कम करते हैं। 

उल्टी होना 

पैंक्रियाज आपके आहार से वसा को तोड़ने का कार्य करता है। यदि आपका पैंक्रियाज खराब होता है तो इससे आहार पचने में समस्या आती है। ऐसे में आपको उल्टी व जी मिचलाने की समसया हो सकती है। 

मल के रंग में बदलाव होना 

आपके मल के रंग में बदलाव होना इस बात का संकेत है कि आपकी पाचन क्रिया में परेशानी आ रही है। दरअसल भोजन को पचाने के लिए पैंक्रियाज द्वारा बनाए जाने वाले एंजाइम के प्रभावित होने से मल के रंग में बदलाव आने लगता है और मल में आहार के विटामिन अवशोषित न होकर बाहर आ जाते हैं। 

पेट में सूजन 

पैंक्रियाज की समस्या में आपको पेट में सूजन हो सकती है। ये लक्षण पैंक्रियाज की समस्या की ओर इशारा करता है। लेकिन सूजन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ये लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। पाचन संबंधी विकारों के कारण आंतों में समस्या आने लगती है और कई बार व्यक्ति को पेट को छूने में परेशानी होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें : पेट दर्द का कारण: इन 7 कारणों से आपको हो सकता है पेट दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

पैंक्रियाज की समस्या के कुछ अन्य लक्षण 

  • बुखार आना, 

  • शुगर लेवल का बढ़ना, 
  • पीलिया की समस्या होना, 
  • पेट का फूलना, 
  • डायरिया की समस्या होना, आदि। 

शराब पीना, धूम्रपान करना, पैंक्रियाज को प्रभावित करने वाली दवाओं का सेवन करना, आंतों का इंफेक्शन, पेट में चोट लगना व आनुवांशिक कारणों की वजह से व्यक्ति को पैंक्रियाज से संबंधित रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको लाइफस्टाइल को बेहतर करना चाहिए और शराब आदि के सेवन से दूर रहना चाहिए।  

Disclaimer