योग के कई लाभ हैं। ये किसी भी व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी क्रम है। इसके जरिए आप हर तरह से खुश रह सकते हैं। ये एक तरह जहां कई बीमारियों से बचाता है, वहीं दूसरी तरफ ये आपके स्ट्रेस को कम करता है। यही कारण है कि आज दुनिया भर में लोगों के बीच ये तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वर्षों से, इसे और अधिक समकालीन बनाने के लिए शारीरिक और आध्यात्मिक अभ्यास के इसके प्राचीन रूप में नई विविधताओं को शामिल किया गया है। वहीं पिछले दिनों योग के कुछ ट्रेंड्स आए, जिसने अचानक से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पा ली। ये न्यू योगा ट्रेंड्स आपको अनोखे और अलग सकते हैं। इनकी खास बात ये है कि ये अलग-अलग माध्यमों के जरिए किए जा रहे हैं। कहीं लोग इसे रोप की मदद से कर रहे हैं, तो कहीं लोग इसे समुद्र के बीचो-बीच कर रहे हैं। कुल मिलाकर आप इन योगा ट्रेंड्स के बारे में जितना जानेंगे, उतना ही आपको ये दिलचस्प और नया लगेगा। आइए जानते हैं योग के इन ट्रेंड्स के बारे में।
योग के कुछ खास ट्रेंड्स
सुप योग (Sup Yoga)
सूप योगा या सुपर योग या स्टैंड अप पैडल बोर्ड योग की शुरुआत 2013 में अमेरिका में हुई थी। योग इस टाइप में झील जैसे शांत जल निकाय में पैडल बोर्ड पर योग के आसन किए जाते हैं। इसमें सबसे जरूरी चीज होती है बैलेंस। जब आप बोर्ड पर रहते हुए संतुलन बनाए रखना होता। वहीं इसे करने में लोगों को डर लग सकता है, पर अगर आप इसे धीरे-धीरे करने लगे तो आपका बैलेंस हो जाएगा। इससे आपकी मुख्य मांसपेशियां मजबूत होती हैं और साथ ही साथ ये वजन कम करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : शरीर के इन 3 अंगों के लिए बेहद असरदार है 'रोप योगा', जानें इससे होने वाले फायदे
टॉप स्टोरीज़
ब्रोगा (Broga)
आपने इस योग की कभी कल्पना नहीं की होगी, लेकिन लगता है कि पश्चिम में पुरुषों को योग करना हतोत्साहित करता है और इसे अभ्यास करने से रोकता है। यह वही है जो ब्रोगा को जन्म देता है, विशेष रूप से पुरुषों के लिए जिनके पास व्यायाम के लिए ज्यादा लचीलापन नहीं है। यह मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के साथ मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर के तंग क्षेत्रों को आराम करने पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करता है। इससे लोगों के टाइट एरियाज को भी आराम मिलता है।
उच्च-तीव्रता वाले योग (HIIT)
यह एक प्रकार का हाई इंटेंसिटी योग है, जो उच्च-तीव्रता अंतराल प्रशिक्षण (HIIT) के साथ आसनों को जोड़ता है। ये गतिशील योग शरीर में खींचाव के साथ सक्रिय गतिविधि के छोटे लेकिन तीव्र रूप से करने के लिए प्रेरित करता है। विशेषज्ञों का तर्क है कि Intensity Interval Training योग रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और घुटनों और जोड़ों पर खिंचाव को कम करता है।
क्रोमा योग (Chromayoga)
जैसा कि नाम से पता चलता है, योग का यह अनोखा रूप प्रकाश और रंग मनोविज्ञान तकनीकों और मस्तिष्क उत्तेजक संगीत में योग का एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है। यह ब्लू रेज रंगों के वर्ग ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। वहीं लाल प्रकाश वाली योगा क्लास में चयापचय पर प्रभाव पड़ता है। वहीं गुलाबी प्रकाश कक्षाओं में योग करने से आपका मन शांत हो जाता है। इस तरह ये योगा आपको ध्यान और मानसिक शांति की ओर ले जाता है।
इसे भी पढ़ें: 5 स्टेप्स का ये तिब्बती योग आपके शरीर के पूरे सिस्टम को कर देगा एक्टिवेट, जानें करने का आसान तरीका
योगालेट्स (Yogalates)
योग और पिलेट्स का यह संयोजन, जिसमें सख्त मुद्राएं और श्वास तकनीक दोनों शामिल हैं। विदेशों में ये धीरे-धीरे फेमस हो रहा है। योगलेट्स को लचीलेपन में सुधार के अलावा, वजन घटाने, आवाज को ठीक करने और पीठ और रीढ़ की समस्याओं को ठीक करने के लिए जाना जाता है। इसे वो लोग ज्यादा करना पसंद करते हैं जिनके पीठ में दर्द होता है। इस योगालेट्स की मदद से मांसपेशियों को आराम मिलता है। वहीं वो लोग ज्यादा देर तर कुर्सी पर बैठे रहते हैं, उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद हो सकती है।
रोगा योग (Roga)
रोगा विशेष रूप से धावकों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें उनकी दौड़ने की क्षमता, शक्ति, धीरज और माइंडफुलनेस में उन्हें सहायता मिलती है। इसके लिए आसन और सांस लेने के तरीके पर खास ध्यान देना होता है। रोगा योग करके आप अपनी स्टेमिना बढ़ा सकते हैं। ज्यादातर पेशवर खिलाड़ी और दौड़ लगाने वाले लोग इस योगा को बहुत पसंद करते हैं।
स्लैकलाइनिंग योग (Slackline Yoga)
यह शुरुआती संतुलन प्रशिक्षकों के बीच योग का एक लोकप्रिय रूप है। यह एक या दो इंच के जगह पर अभ्यास किया जा सकता है। स्लैकलाइनिंग के लिए बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है और ये शरीर और माइंड के बीच मध्यस्थता करने का एक अच्छा अभ्यास हो सकता है।
Read more articles on Yoga in Hindi