Foods To Avoid In Summer India: अब धीरे-धीरे तापमान गर्म हो रहा है। ऐसे में गर्मी व्यक्ति को चिड़चिड़ा, थका हुआ महसूस करवा सकती है, सोने में परेशानी हो सकती है और उसे एकाग्रता की कमी हो सकती है। इन परिस्थितियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना महत्वपूर्ण है, लेकिन गर्मियों में फिट और स्वस्थ रहने के लिए सही भोजन का चुनाव करना भी आना चाहिए। यहां कुछ उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताए गए हैं, जो हमारे पूरे सिस्टम को खराब कर सकते हैं। जिनसे हमें गर्मियों के दिनों बचना चाहिए।
गर्मियों इन आहारों से करें परहेज
1. बहुत अधिक मसालेदार भोजन
ज्यादातर मसालों की तासीर गर्म होती है, जो गर्मियों के दिनों में शरीर की प्रकृति के अनुकूल नहीं होते हैं। भोजन में अत्यधिक मसालों का सेवन आपको कई तकलीफों का सामना करा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप मसाला न खाएं, क्योंकि मसालों के फायदे भी हैं। मसाले मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।आप खाने में हल्दी, लौंग, इलायची, धनिया, सौंफ, मेथी, जीरा, हींग के अलावा लहसुन, अदरक का सेवन करें। गर्मियों में लाल मिर्च के सेवन से बचना चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
2. अत्यधिक मांसाहार
गर्मियों में तंदूरी चिकन, मछली और मांस, या यहां तक कि समुद्री भोजन के सेवन करना सही नहीं है। वास्तव में, इसके सेवन से व्यक्ति को अधिक पसीना आता है और पाचन समस्याओं का कारण बनता है। इससे दस्त भी हो सकते हैं। अत्यधिक मांसाहार आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं हो सकता है। इस तरह के आहारों की तासीर गर्म होती है इसलिए ऐसे भोजन से बचना चाहिए।
3. ऑयली जंक फूड
आपको मीट पैटी, फ्राइज़ और अन्य ऑयली फूड या जंक फूड बचना चाहिए। गर्मियों में ज्यादा तली-भुनी और पैकेट बंद चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों के सेवन से आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आप घर में भी इस तरह की रेसिपी न बनाएं। गर्मियों हल्के भोजन आपके पेट को ठंडक पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ें: भोजन करने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वजन होगा कम, शुगर रहेगा कंट्रोल
4. चाय और कॉफी
ये पेय पदार्थ हैं जो शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं इसलिए वे निश्चित रूप से परिहार्य हैं। क्या आप जानते हैं कि चीनी के साथ कैफीन और अन्य पेय वास्तव में आपके शरीर को निर्जलित या डिहाइड्रेट कर सकते हैं, इससे आप थकान महसूस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: खाने की इन 4 चीजों का बिना धोए करें इस्तेमाल, इनकी सफाई के लिए अपनाएं ये खास तरीके
5. सॉस से बचें
चीज़ सॉस से परहेज करना चाहिए। इसमें लगभग 350 कैलोरी होती है और यह आपको फूला हुआ और सुस्त महसूस कराता है। कुछ सॉस में बहुत अधिक एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) और नमक होता है। इसके बजाय, भोजन को पौष्टिक और प्राकृतिक रखें।
गर्मियों के लिए हेल्दी फूड
आयुर्वेद के अनुसार, आपका आहार हमेशा सीज़नल होने चाहिए। सीज़न के अनुसार फल और सब्जियों का चुनाव करना चाहिए। गर्मी में जलयुक्त आहारों का सेवन करें। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। क्योंकि अस्वस्थ खानापान आपको कई समस्याओं से परेशान कर सकता है। गर्मी के मौसम में आमतौर पर डायरिया, लू, पेट दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में धूप और लू से बचना जरूरी होता है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहें। बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें।
Read More Articles ON Healthy Diet In Hindi