
कुर्मासन योग करने से आप स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही इस आसन को करने से पेट और कमर दर्द की परेशानी दूर होती है।
कुर्मासन योग को कछुआ पोज भी कहा जाता है। क्योंकि यह मुद्रा कछुआ की तरह दिखता है। इस योग को करने के लिए अपने हाथों और पैरों को कछुआ की तरह फैलाना होता है। यह एक बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो आपके शरीर को दुरुस्त रखता है। कुर्मासन योग आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करने से कमर और पीठ में खिंचाव होता है, जो रीढ़ की हड्डी में रक्त संचार बेहतर तरीके से करता है। कुर्मासन योग करने से पेट में गैस और कब्ज की परेशानी से राहत मिल सकता है। आइए जानते हैं जानते हैं किस तरह करें कुर्मासन करने का सही तरीका और इसके फायदे -
कुर्मासन करने का क्या है सही तरीका (Step to do Kurmasana)
- कुर्मासन योग के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाएं।
- अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर रखकर सीधे बैठ जाएं। इस आसन को करने के लिए आप दंडासन की मुद्रा में भी बैठ सकते हैं।
- इसके आप अपने दोनों पैरों को जिलना हो सके, उतना फैलाएं।
- इसके बाद दोनों पैरों को घुटनों से हल्का सा मोड़ लें। इस दौरान आपके पैरों की एड़ियां फर्श पर होनी चाहिए।
- अब सांस को बाहर की ओर छोड़ते हुए थोड़ा आगे की ओर झुकें।
- अब दोनों हाथों को पैरों के घुटने के यहां से अंदर की ओर डालें।
- इसके बाद अपने शरीर को पूरी तरह नीचे की ओर झुका लें और अपने मुंह को फर्श पर रखें।
- अब जितना हो सके, अपने हातों को आगे की ओर उतना खीचें।
- अब दोनों पैरों को जितना हो सके, उतना सीधा रखें।
- कुर्मासन योग से आपको आराम मिलता है। करीब 5 मिनट तक इस मुद्रा में रहने के बाद अपनी स्थिति में वापस आ जाएं।
कुर्मासन योग के फायदे (Benefits of Kurmasana)
कमर दर्द करे ठीक
कमर दर्द की परेशानी को दूर करने में कुर्मासन काफी फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव पड़ता है। खिंचाव से आपका पीठ लचीला होता है, जो पीठ में होने वाले दर्द की परेशानी को दूर करता है। इसके साथ ही यह रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
पेट दर्द
कुर्मासन पोज से आपके पेट की मांसपेशियों पर बल पड़ता है, जो पेट में होने वाली सभी परेशानी को दूर कर सकता है। इस आसन को करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। नियमित रूप से कुर्मासन योग करने से पेट में गैस की परेशानी, कब्ज की शिकायत और अपच जैसी परेशानी से राहत मिलता है। इस आसन से डायबिटीज और पेट की परेशानी से राहत पा सकते हैं। पाचन प्रणाली को बेहतर करने में यह असरादर होता है।
इसे भी पढ़ें - बढ़ते स्ट्रेस को कम करे विन्यास योग, जानिए इसके 4 अन्य फायदे और करने की विधि
स्ट्रेस को करे दूर
नियमित रूप से कुर्मासन करने से स्ट्रेस कम होता है। छात्रों के लिए यह योग काफी फायदेमंद है। यह पढ़ाई-लिखाई में होने वाले स्ट्रेस को कम करने में असरदार है। यह मस्तिष्क के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके याददाश्त की क्षमता को सुधारता है। जो बढ़ते तनाव को कम करने में सहायक है।
Read More Articles on yoga in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।