ब्रेकफास्ट में खाएं स्प्राउट डोसा, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Sprout Dosa Recipe and Benefits: सुबह नाश्ते में स्प्राउट डोसा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइये जानते हैं इस हेल्दी नाश्ते के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
 ब्रेकफास्ट में खाएं स्प्राउट डोसा, जानें इसके फायदे और रेसिपी


स्प्राउट खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जब भी वजन कम करने की बात होती है, तो स्प्राउट खाने की सलाह दी जाती है। स्प्राउट में कई सारे अनाजों को 1 से 2 दिन तक अंकुरित किया जाता है। उसके बाद टेस्ट के अनुसार इसे बिना फ्राई किए या फ्राई करने के बाद खाया जाता है। स्प्राउट्स खाने के फायदों के बारे में तो आपने काफी सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं स्प्राउट्स से आप हेल्दी डोसा भी बना सकते हैं।। ये स्वाद में भी काफी अच्छा लगता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं स्प्राउट डोसा के फायदों के बारे में और बनाने के तरीके के बारे में।

स्प्राउट डोसा की रेसिपी 

सामग्री

1कप- मूंग स्प्राउट्स

आधी कप- दही

1 चम्मच- धनिया पाउडर

स्वादनुसार- नमक

1/2- हल्दी पाउडर

1/2- ओट्स

बनाने की विधि

स्प्राउटस को मिक्सी में पीसकर उसमें दही और ऊपर बताई गई सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। अगर बैटर गाढ़ा लगे, तो इसमें पानी भी मिला सकते हैं। सबको मिलाकर पतला घोल तैयार करें। अब इसमें ओट्स भी मिलाएं। अब इस बैटर को 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दें। ओट्स मिलाने से ये बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा। इसके बाद गैस पर तवे को रखें। तवा हल्का गर्म होने के बाद इस पर घोल को फैलाएं। दोनों तरफ से डोसे को अच्छे से सेकें। हल्का ब्राउन होने पर आपका डोसा तैयार है। इसे आप चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं। 

स्प्राउट डोसे खाने के फायदे 

वजन कम करने में मददगार

स्प्राउट डोसा खाने से वजन कम होता है। स्प्राउट में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। ये शरीर को मजबूत बनाता है और पेट को भरा रखता है। इसको नियमित खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।

आंखों की रोशनी तेज होती है

मूंग के स्प्राउट्स में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करता है। नियमित स्प्राउट डोसा खाने से आंखों में होने वाली एलर्जी भी दूर होती है और आंखों की रौशनी तेज होती है।

पाचन तंत्र मजबूत होता है

मूंग दाल और दही में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। स्प्राउट्स डोसा खाने से पेट साफ रहता है। ये पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होने देता। स्प्राउट पचने में काफी आसान होता है।

हार्ट को रखें हेल्दी

स्प्राउट डोसा खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। स्प्राउटस में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। स्प्राउट में  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Sprout Dosa Recipe and Benefits

इम्यूनिटी को रखता है मजबूत

मूंग दाल और दही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। स्प्राउट शरीर को स्वस्थ रखता है। नियमित इसे खाने से आप कम बीमार पड़ते गैं। स्प्राउट में विटामिन सी की मात्रा भी होती है, जो शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

इसे भी पढ़ें- कफ बाहर निकालने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

स्प्राउट्स डोसा शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। आप इसे नाश्ते और शाम के स्नैक्स में आसानी से खा सकते हैं। स्प्राउट डोसा बनाने के लिए आप मूंग की जगह चने और छोले का उपयोग भी कर सकते हैं। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

किडनी को स्वस्थ रखना है, तो डाइट में जोड़ें ये 7 फूड्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version