30 के बाद लगाएं यह एंटी एजिंग फेस पैक, नहीं पड़ेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस

अगर आप 30 या उससे अधिक उम्र के हैं, तो इस फेस पैक को जरूर ट्राई करें। यह एंटी एजिंग का काम करता है, जिससे झुर्रियां नहीं पड़ेंगी। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 27, 2023 19:29 IST
30 के बाद लगाएं यह एंटी एजिंग फेस पैक, नहीं पड़ेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Face Pack to Use After 30s: 20 की उम्र अकसर लोग मुंहासे मिटाने के लिए फेस पैक लगाते हैं। लेकिन जैसे ही वे 30 की उम्र में आते हैं, त्वचा की देखभाल करना बंद कर देते हैं। जबकि 30 की उम्र में भी आपको प्रॉपर स्किन केयर की जरूरत होती है। दरअसल, 30 या उससे अधिक उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ने लगती हैं। साथ ही, कई लोगों की स्किन टोन अनइवन होने लगती है। ऐसे में 30 के बाद भी आपका चेहरा निखरा और ग्लोइंग नजर आए, इसके लिए आपको एंटी एजिंग फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से ही एंटी एजिंग फेस पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने से झुर्रियों से दूरी बनी रह सकती है। तो आइए, इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं(Face Pack for After 30s)- 

30 के बाद कौन सा फेस पैक लगाएं?- Face pack to Use After 30s in Hindi

अगर आप 30 या उससे अधिक उम्र के हैं, तो आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको त्वचा की देखभाल करनी चाहिए। इसके लिए सप्ताह में कम से कम एक बार एंटी एजिंग फेस पैक (Anti Ageing Face Pack in Hindi) भी जरूर अप्लाई करें।

आपको बता दें कि बेसन और दही फेस पैक, एंटी एजिंग के रूप में काम करता है। इस फेस पैक को लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। त्वचा में कसाव बना रहता है, स्किन टाइट रहती है। इससे चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस जल्दी से नहीं पड़ती हैं। इससे आपकी स्किन जवां बनी रहेगी। आप अधिक उम्र में भी खूबसूरत नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं ये 5 एंटी-एजिंग एसेंशियल ऑयल, कम होने लगेंगी झुर्रियां और फाइन लाइन्स

बेसन और दही फेस पैक कैसे बनाएं?- How to Make Besan and Curd Face pack in Hindi

सामग्री

  • बेसन- 2 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • हल्दी- चुटकीभर
  • एलोवेरा- 1 चम्मच
  • टमाटर का गुदा- आधा चम्मच
besan face pack

बेसन और दही फेस पैक लगाने का तरीका- How to Apply Besan and Curd Face Pack on Face in Hindi

  • बेसन और दही फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
  • इसमें बेसन, हल्दी, एलोवेरा, टमाटर और दही मिक्स कर लें।
  • अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। 
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को सप्ताह में 1-2 बार लगा सकते हैं। 
  • अगर आप नियमित रूप से इस फेस पैक को लगाएंगे, तो इससे झुर्रियों और महीन रेखाओं से बचाव होगा। आप लंबी उम्र तक जवां रहेंगे।

बेसन और दही फेस पैक कैसे है फायदेमंद 

  • बेसन का फेस पैक का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इस फेस पैक को सभी स्किन टाइप पर लगाया जा सकता है। इसे लगाने से दाग-धब्बे और मुंहासे मिटने लगते हैं।
  • बेसन और दही फेस पैक त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है।
  • बेसन में एक्सफोलिएटिंग एजेंट होते हैं। इस फेस पैक को लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होने लगते हैं। 
  • बेसन और दही के फेस पैक में टमाटर भी मिलाया जाता है। टमाटर में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में कसाव लाते हैं। टमाटर त्वचा को मुलायम बनाता है। 

अगर आप भी 30 की उम्र पार कर चुके हैं, तो एजिंग से बचने के लिए बेसन और दही के इस फेस पैक को जरूर उपयोग में लाएं। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी इंग्रीडिएंट्स से एलर्जी है, तो प्रयोग करने से बचें। आप चाहें तो बेसन और दही फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट भी कर सकते हैं। इससे आप रेडनेस, एलर्जी और खुजली से बच सकते हैं। 

Disclaimer